Home Latest News & Updates 20 फरवरी को सदन में प्रस्तुत होगा UP का सामान्य बजट, विपक्ष को सलाह- असंसदीय आचरण से समाधान नहीं

20 फरवरी को सदन में प्रस्तुत होगा UP का सामान्य बजट, विपक्ष को सलाह- असंसदीय आचरण से समाधान नहीं

by Sanjay Kumar Srivastava 19 February 2025, 12:28 PM IST (Updated 19 February 2025, 1:04 PM IST)
19 February 2025, 12:28 PM IST (Updated 19 February 2025, 1:04 PM IST)
CM YOGI

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 20 फरवरी को वर्ष 2025-26 का यूपी का सामान्य बजट सदन में प्रस्तुत होगा. सदन 18 फरवरी से 5 मार्च तक प्रस्तावित किया गया है.

LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 20 फरवरी को वर्ष 2025-26 का यूपी का सामान्य बजट सदन में प्रस्तुत होगा. सदन 18 फरवरी से 5 मार्च तक प्रस्तावित किया गया है. हम उम्मीद करते हैं कि हार की हताशा से परेशान विपक्ष अपनी खुन्नस को सदन पर नहीं उतारेगा, बल्कि सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने में सकारात्मक योगदान करेगा.

उन्होंने कहा कि इसी सत्र के दौरान वर्ष भर के लिए राज्य सरकार का बजट भी पारित होता है. अन्य विधायी कार्यों के साथ ही जनहित व राज्य के विकास से जुड़े हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सदन में चर्चा होती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र (2025-26) प्रारंभ होने के पहले पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने विपक्ष को आईना दिखाते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हार की हताशा से परेशान विपक्ष अपनी खुन्नस को सदन पर नहीं उतारेगा, बल्कि सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने में सकारात्मक योगदान करेगा.

विपक्ष के हर मुद्दे का तथ्यात्मक जवाब देने के लिए सरकार तैयार

सीएम ने कहा कि अभिभाषण व बजट महत्वपूर्ण मुद्दे होते हैं, जिसमें विपक्ष ही नहीं, बल्कि सदन का हर सदस्य अपनी बात को प्रभावी ढंग से रख सकता है. इसके अलावा भी विपक्ष जिस मुद्दे पर चर्चा करना चाहेगा, सरकार उसका तथ्यात्मक जवाब देने के लिए पूरी तौर पर तैयार है. हम चाहते हैं कि सदन सार्थक चर्चा का मंच बनना चाहिए. आरोप-प्रत्यारोप या फिर असंसदीय आचरण से समस्या का समाधान नहीं हो सकता है.

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहुत कम क्षण आए हैं, जब इतने लंबे समय के लिए सदन आहूत किया गया हो. सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से संपन्न हो, यह केवल सत्ता पक्ष का नहीं, बल्कि विपक्ष का भी महत्वपूर्ण दायित्व है. उन्होंने आशा जताई कि सदन चर्चा-परिचर्चा का मंच बने. सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने पिछले लगभग आठ वर्ष के अंदर जो प्रतिमान स्थापित किए हैं, वह अभूतपूर्व हैं.

पांच मार्च तक चलेगी सदन की कार्यवाही

मुख्यमंत्री ने कहा कि हताश-निराश विपक्ष इन मुद्दों पर चर्चा और सदन की कार्यवाही से भागने का प्रयास करता है. विपक्ष अगर सार्थक चर्चा को आगे बढ़ाने में मदद करेगा तो यह बजट सत्र बहुत अच्छा हो सकता है. 5 मार्च तक चलने वाली सदन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करने, सभी सदस्यों को अपनी बात रखने, सामान्य व अनुदान मांगों पर भी चर्चा करने के साथ ही विधायी कार्यों को संपन्न करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी चर्चा का मंच बन सकता है. यहां माननीय सदस्यों को अपनी बातें रखने का अवसर भी प्राप्त होगा. इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, धर्मपाल सिंह और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ेंः Mahakumbh: महाकुंभ पहुंचे भूटान नरेश, CM योगी के साथ संगम में लगाई डुबकी; खिंचवाई फोटो

लखनऊ से राजीव ओझा की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?