Home राज्य Himachal Weather: हिमाचल में अगले 6 दिनों तक खराब रहेगा मौसम, येलो अलर्ट हुआ जारी

Himachal Weather: हिमाचल में अगले 6 दिनों तक खराब रहेगा मौसम, येलो अलर्ट हुआ जारी

by Live Times 13 July 2024, 2:43 PM IST (Updated 3 July 2026, 1:48 PM IST)
13 July 2024, 2:43 PM IST (Updated 3 July 2026, 1:48 PM IST)
हिमाचल में अगले 6 दिनों तक खराब रहेगा मौसम, येलो अलर्ट हुआ जारी- Live Times

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर अगले 6 दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा. इसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने की आंशका जताई गई है.

13 July, 2024

Himachal Weather: पूरे देश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से वहां की नदियां उफान पर हैं. भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.

15 सड़कें हो चुकी हैं बंद

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. बारिश के चलते राज्य में 15 सड़कें बंद कर दी गई हैं. इनमें मंडी में 8, शिमला में 4 और कांगड़ा जिले में भी 3 सड़कें बंद हैं. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार 47 ट्रांसफार्मर बाधित हैं. इससे लोगों को बिजली सेवा मिलने में बाधा आ रही है.

इन जगहों पर दर्ज की गई बारिश

बैजनाथ में 32 मिमी बारिश हुई है. इसके बाद धर्मशाला में 22.6 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 21.5 मिमी, मनाली में 20 मिमी, कांगड़ा में 19.2 मिमी और पालमपुर में 14.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?