Home Top News गुड न्यूज! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘नंदा देवी’, पीछे-पीछे आ रहा ‘जग लाडकी’

गुड न्यूज! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘नंदा देवी’, पीछे-पीछे आ रहा ‘जग लाडकी’

by Neha Singh
0 comment
Nanda Devi

Nanda Devi Tanker: LPG लेकर आ रहा भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रूप से मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया. नंदा देवी और जग लाडकी भी आज भारत पहुंचेंगे. जग लाडकी 80,800 मीट्रिक टन कच्चा तेल ला रहा है.

17 March, 2026

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीद भारतीय जहाज LPG लेकर सुरक्षित भारतीय पोर्ट पर पहुंच रहे हैं. शिवालिक के बाद ‘नंदा देवी’ भी वाडिनार पोर्ट पर पहुंच गया है. ‘नंदा देवी’ 46,000 मीट्रिक टन लेकर भारत आया है. इसके साथ ही आज ‘जग लाडकी’ नाम का जहाज भी कच्चा तेल लेकर भारत आने वाला है. इससे पहले गुजरात के कृषि मंत्री जीतू वघानी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुनिया के नेताओं के साथ मजबूत डिप्लोमैटिक रिश्तों की वजह से पश्चिम एशिया संकट के बीच LPG लेकर आ रहा भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रूप से मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है.

वाडिनार पोर्ट पर पहुंचेगा नंदा देवी

वघानी ने सदन में कहा, “PM नरेंद्र मोदी की सफल डिप्लोमैटिक कोशिशों की वजह से, भारत का शिवालिक जहाज LPG लेकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर सुरक्षित रूप से पहुंच गया.” इसी तरह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रूप से गुजरा और मंगलवार को गुजरात के वाडिनार पोर्ट पर पहुंच गया है. मुंद्रा पोर्ट के अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि शिवालिक IOCL द्वारा ऑर्डर किया गया 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर पहुंचा. पोर्ट से एक बयान में कहा गया है कि 20,000 MT तेल मुंद्रा पोर्ट पर उतारा जाएगा, जबकि 26000 MT तेल मंगलुरु में उतारा जाएगा. होर्मुज जलडमरूमध्य से नंदा देवी भारत के लिए लगभग 44,000 से 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर आया है यानी एलपीजी की समस्या खत्म होने की उम्मीद है. अब जग लाडकी का इंतजार है.

जग लाडकी ला रहा इतना कच्चा तेल

प्रेस रिलीज के मुताबिक, “रविवार सुबह 10:30 बजे जहाज फुजैराह से सुरक्षित निकल गया. इसमें 80,800 मीट्रिक टन मुरबन क्रूड ऑयल है और यह भारत आ रहा है. जग लाडकी मुंद्र पोर्ट पहुंचेगा. जहाज और उसमें सवार भारतीय नाविक सुरक्षित हैं.” मुरबन क्रूड ऑयल बहुत हाई-ग्रेड क्रूड ऑयल है. इसके बाद फारस की खाड़ी के पश्चिमी इलाके में भारतीय झंडे वाले 22 जहाज बचे हैं, जिनमें 611 नाविक सवार हैं. मंत्रालय के मुताबिक, ये जहाज और नाविक डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग की निगरानी में हैं.

युद्ध के कारण रास्ता बंद

भारत अपनी जरूरत का लगभग 88 परसेंट कच्चा तेल, 50 परसेंट नैचुरल गैस और 60 परसेंट LPG इंपोर्ट करता है. 28 फरवरी को ईरान पर US-इजरायल के हमले और तेहरान की जवाबी कार्रवाई से पहले, भारत का आधे से ज़्यादा कच्चा तेल, लगभग 30 परसेंट गैस और 85-90 परसेंट LPG इंपोर्ट सऊदी अरब और UAE जैसे मिडिल ईस्ट के देशों से आता था. इस लड़ाई की वजह से होर्मुज स्ट्रेट पर बंद हो गया है, जो खाड़ी देशों की एनर्जी सप्लाई का मुख्य रास्ता है. हालांकि अब तिरंगे वाले जहाजों को स्ट्रेट होर्मुज से रास्ता मिल रहा है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने काबुल में मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 400 लोगों की मौत, 250 लोग घायल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?