Home राष्ट्रीय उत्तर भारत में कोयला संकट गहराया, राजस्थान और पंजाब में बढ़ सकती है लोगों की मुसीबत

उत्तर भारत में कोयला संकट गहराया, राजस्थान और पंजाब में बढ़ सकती है लोगों की मुसीबत

by Live Times 13 July 2024, 2:45 PM IST (Updated 22 August 2025, 2:50 PM IST)
13 July 2024, 2:45 PM IST (Updated 22 August 2025, 2:50 PM IST)
coal crisis deepens north india people troubles may increase rajasthan punjab

Coal Crisis in North India : उत्तर भारत में कोयले की कमी के कारण बिजली सप्लाई का संकट गहरा सकता है.

13 July, 2024

Coal Crisis in North India : उत्तर भारत के कई राज्य ऊर्जा की गंभीर चुनौती का सामना कर रहे हैं. इन क्षेत्रों में बिजली संयंत्र (Power Plant) कोयले की भारी कमी से जूझ रहे हैं. राजस्थान और पंजाब में धान की रोपाई के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है. वहीं, कोयले की सप्लाई को नियमित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है.

पंजाब के पास बचा 5 दिनों का कोयला

कोयला मटेरियलाइजेशन दर में अनुबंधित मात्रा के विरुद्ध कोयले की वास्तविक आपूर्ति को परिभाषित करती है. इसकी मात्रा 45 प्रतिशत तक गिर गई है. इस कमी के कारण बिजली संयंत्रों के पास कोयले का स्टॉक आवश्यक स्तर से काफी कम रह गया है. पंजाब की बात करें तो यहां कुछ थर्मल प्लांट में कोयले का सिर्फ 4 दिनों का कोटा बचा है. वहीं, राजस्थान में 5 दिन का स्टॉक ही बचा है. बिजली संयंत्रों के पास आमतौर पर 22 दिनों का कोयला स्टॉक के रूप में होता है.

संघर्ष कर रहे हैं कई पावर प्लांट

कोयले की कमी के कारण उत्तर भारत में बिजली का संकट गहराने लगा है. कोयले के भंडार लगातार कम होते जा रहे हैं, जिसके कारण पावर सप्लाई प्लांट संघर्ष कर रहे हैं. धान के मौसम और बढ़ते पारे के चलते बिजली की 16 हजार मेगावाट से अधिक मांग हो गई है. पंजाब में कृषि गतिविधियों के चलते स्थिति काफी गंभीर है. पर्याप्त कोयले के बिना पावर प्लांट के सामने बंद होने की चुनौती खड़ी हो गई है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?