Home धर्म अब श्रद्धालु एक साथ कर पाएंगे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें कहां है यह मंदिर

अब श्रद्धालु एक साथ कर पाएंगे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें कहां है यह मंदिर

by Rashmi Rani 21 July 2024, 9:02 AM IST (Updated 5 September 2025, 12:09 PM IST)
21 July 2024, 9:02 AM IST (Updated 5 September 2025, 12:09 PM IST)
अब श्रद्धालु एक साथ कर पाएंगे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें कहां है यह मंदिर

12 jyotirling Darshan in Delhi: अब दिल्ली के चांदनी चौक में ही आप 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक साथ कर सकेंगे. दिल्ली की सबसे प्राचीन गौरी शंकर मंदिर के बेसमेंट में ज्योतिर्लिंगों की स्थापना किये जाने का काम जारी है.

21 July, 2024

12 jyotirling Darshan in Delhi: सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है. ऐसे में कई लोग कांवड़ लेकर भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं तो कोई 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन लिए जाता है. वहीं, कई लोग ऐसे होते हैं जो नहीं जा पाते हैं तो आपको घबराने के जरूरत नहीं है क्योंकि अब दिल्ली के चांदनी चौक में ही आप 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक साथ कर सकेंगे. दिल्ली के सबसे प्राचीन गौरी शंकर मंदिर के बेसमेंट में ज्योतिर्लिंगों की स्थापना किए जाने का काम जारी है.

28 जुलाई को कर पाएंगे दर्शन

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 23 जुलाई से सबसे पहले 5 दिनों तक प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम होगा. उसके बाद 28 जुलाई से आप 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पाएंगे. मैनेजिंग कमेटी के सचिव सुभाष गोयल ने कहा कि मंदिर को सुंदर बनाने कि लिए लगातार काम किया जा रहा है. मंदिर के मैनेजर तेज प्रकाश ने कहा कि ज्योतिलिंगों के दर्शन मात्र से भक्तों की हर इच्छा पूरी हो जाती है. सावन के महीने में भगवान भोले नाथ को जलधारा सबसे प्रिय होती है. उन्होंने बताया कि यहां आने भक्त सबसे पहले गौरी शंकर के दर्शन करेंगे और फिर जल-दूध, पुष्प, माला, बेल पत्र आदि भोलेनाथ को चढ़ाएंगे. इसके बाद नीचे बेसमेंट में जाकर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे.

बाहर जाने के लिए बनाए गए कई गेट

मंदिर के मैनेजर तेज प्रकाश ने बताया कि सभी ज्योतिर्लिंग को उसके मूल स्वरूप के तहत स्थापित किया जा रहा है. वैसे ही उनका श्रृंगार और पूजा भी होगी. हालांकि अभी भक्त केवल बाहर से ही ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पाएंगे, क्योंकि सावान के महीने में मंदिर में भीड़ काफी ज्यादा होती है. उन्होंने बताया कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही आपात स्थिति में मंदिर से बाहर जाने के लिए कई गेट बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?