Home Religious क्या आपके घर में भी है मां दुर्गा की गलत तस्वीर? इस नवरात्रि पर नई तस्वीर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

क्या आपके घर में भी है मां दुर्गा की गलत तस्वीर? इस नवरात्रि पर नई तस्वीर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

by Neha Singh
0 comment
Maa Durga Photo

Maa Durga Photo: आजकल मार्केट में ऐसी तस्वीरें और मूर्तियों मिलती हैं, जिसमें माता की मुद्रा सही नहीं होती है. जानें माता की मूर्ति या तस्वीर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

11 March, 2026

चैत्र महीना शुरु हो चुका है. सभी भक्तों को चैत्र नवरात्रि का इंतजार रहता है. नवरात्रि के 9 दिनों में घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है. नवरात्रि में सभी लोग घरों में माता की मूर्ति या तस्वीर जरूर लाते हैं. लेकिन कई लोगों को माता की सही तस्वीर की जानकारी नहीं होती है. आजकल मार्केट में ऐसी तस्वीरें और मूर्तियों मिलती हैं, जिसमें माता की मुद्रा सही नहीं होती है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. आज हम आपको बताएंगे घर में माता की कौन सी तस्वीर या मूर्ति लानी चाहिए.

कौन सी तस्वीर नहीं लानी चाहिए

नवरात्रि में या किसी भी समय मां दुर्गा की तस्वीर खरीदते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए. कई लोग घरों में मां दुर्गा की उग्र मुद्रा वाली तस्वीर लगा देते हैं, जो पूजा करने के लिए सही नहीं मानी जाती है. गुस्से वाली मुद्रा में माता राक्षसों का वध करती हैं, इसलिए घर में गुस्से वाली मुद्रा की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए.

मां दुर्गा की तस्वीर खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि शेर का मुंह खुला न हो. खुले मुंह वाला शेर भी रौद्र रूप माना जाता है. इसलिए, देवी दुर्गा की ऐसी तस्वीर न लें, जिसमें शेर का मुंह खुला हो.

इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि मां काली की रौद्र रूप वाली तस्वीर या तांत्रिक साधना वाली तस्वीर भी घर में नहीं लगानी चाहिए. मां काली की पूजा के नियम अलग होते हैं, इसलिए उनकी पूजा में भूल नहीं होना चाहिए. मां काली की तस्वीर लगाने से घर की शांति भंग हो सकती हैं.

कौन सी तस्वीर है शुभ

  • देवी मां के चेहरे पर प्यार, दया और मुस्कान दिखनी चाहिए. उनकी गुस्से वाली या उग्र मुद्रा वाली तस्वीरें घर में नहीं रखनी चाहिए. दया और मुस्कान वाली तस्वीर पूजा करने के लिए सही मानी जाती हैं
  • अगर तस्वीर में शेर है, तो उसका मुंह बंद होना चाहिए और उसकी मुद्रा शांत होनी चाहिए. खुला मुंह गुस्से का प्रतीक माना जाता है, जो घर में शांति के लिए अच्छा नहीं है.
  • देवी मां की मूर्ति या तस्वीर खरीदते समय यह जरूर ध्यान रखें कि उनका एक हाथ आशीर्वाद मुद्रा में हो, जो खुशी और समृद्धि का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें- जल्दी निपटा लें घर के शुभ काम, इस दिन से शुरु हो रहा खरमास, जान लें 30 दिनों तक क्या नहीं करना

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?