Home Latest News & Updates इंग्लैंड के खिलाफ बुरे प्रदर्शन के बाद BCCI सख्त, अब भारतीय टीम की होगी समीक्षा; कमियों पर होगा विचार

इंग्लैंड के खिलाफ बुरे प्रदर्शन के बाद BCCI सख्त, अब भारतीय टीम की होगी समीक्षा; कमियों पर होगा विचार

by Sachin Kumar 11 July 2026, 7:08 PM IST (Updated 13 July 2026, 1:02 PM IST)
11 July 2026, 7:08 PM IST (Updated 13 July 2026, 1:02 PM IST)
BCCI strict poor performance against England

IND vs ENG: लगातार दो बार की टी-20 विश्व कप चैंपियन रही भारतीय टीम इंग्लिश टीम के खिलाफ जूझ रही है. पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 0-3 से पिछड़ गई और सीरीज को भी गंवा दिया है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज गंवाने के बाद बोर्ड ने अब विस्तृत समीक्षा करने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि यह समीक्षा बैठक सीरीज के खत्म होने के तुरंत बाद होगी.

इंग्लैंड दौरे के बाद होगी विस्तार से चर्चा

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पुरुष टी-20 टीम इस समय अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है. ऐसे में टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद विस्तार से चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि ये सच्चाई है कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. यही वजह है कि सीरीज खत्म होने के बाद हम समीक्षा करेंगे. टीम किन समस्याओं का सामना कर रही है और फिर इसका विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा.

क्या भारत की चली जाएगी नंबर-1 की कुर्सी? इंग्लैंड की आखिरी टी-20 मैच पर टिकी नजर; जानें कैसा है समीकरण

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगी निराशा हाथ

भारत ने पहले आयरलैंड के खिलाफ पहली बार किसी टी-20 में 0-2 से हार झेलनी पड़ी है. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है. ब्रिस्टन में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को 9 विकेट से हार मिली, जिसके साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों सीरीज में 0-3 की बढ़त हासिल की है.

बल्लेबाजी और गेंदबाजी रही फिसड्डी साबित

ब्रिस्टन टी-20 में कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद 80 रनों की तूफानी पारी खेली. लेकिन इस दौरान उनके साथ कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं की. इस दौरान भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए. इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में एक विकेट नुकसान पर प्राप्त कर लिए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक नाबाद 79 और और फिल साल्ट ने 59 रनों की पारी खेली.

वैभव के 14 और सचिन के 15 रन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, घेरे में आए रवि बिश्नोई; जानें पूरा मामला

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?