Home खेल 3 मैचों की T-20 सीरीज़ में भारत ने अफगानिस्तान को रौंदा

3 मैचों की T-20 सीरीज़ में भारत ने अफगानिस्तान को रौंदा

by Farha Siddiqui 18 January 2024, 1:23 PM IST (Updated 23 April 2025, 12:01 PM IST)
18 January 2024, 1:23 PM IST (Updated 23 April 2025, 12:01 PM IST)
T20 series, India win 3-match

18 January 2024   

दूसरे सुपर ओवर में 3-0 जीता भारत

बेंगलुरु में भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले में, भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 3 मैचों की T-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड शतक लगाकर जोरदार धमाका किया। रिंकू सिंह ने भी ताबड़तोड़ फिफ्टी जमाई। इस मैच में जीत के साथ ही रोहित ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया।

बेंगलुरु में भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच ये रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले दोनों टीमों के बीच मैच टाई हुआ। इसके बाद दोनों टीमें सुपर ओवर में 16-16 रन ही बना सकी, और ये सुपर ओवर भी टाई हो गया। जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। पहले भारतीय टीम ने 5 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। इसके बाद कप्तान रोहित ने स्पिनर रवि बिश्नोई को गेंदबाजी थमाई। फिर रवि ने अपनी स्पिन का कमाल दिखाते हुए अफगानिस्तान को 3 गेंदों में ही 1 रन पर पटक दिया। बिश्नोई ने रहमनुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद नबी को अपना शिकार बनाया।

खबरें और भी पढ़े: Latest Sports News In Hindi, खेल समाचार, स्पोर्ट् की ताज़ा ख़बरें

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?