Home Latest News & Updates अर्शदीप ने रचा इतिहास! T20 करियर में पूरे किए 150 विकेट; इस गेंदबाज का तोड़ दिया रिकॉर्ड

अर्शदीप ने रचा इतिहास! T20 करियर में पूरे किए 150 विकेट; इस गेंदबाज का तोड़ दिया रिकॉर्ड

by Sachin Kumar 30 October 2026, 6:10 PM IST
30 October 2026, 6:10 PM IST
Arshdeep Singh 150 wickets T20 career

Arshdeep Singh: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. अर्शदीप यह उपलब्धि सबसे कम गेंदों में हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस सूची में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा पहले स्थान पर हैं, जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान दूसरे स्थान पर काबिज हैं.

सर्वाधिक लेने वाले गेंदबाज बने अर्शदीप

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 126 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान हैं. अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया था और जनवरी 2025 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के दौरान वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे. अर्शदीप ने बेन डकेट को आउट करके अपना 97वां शिकार बनाया और युजवेंद्र चहल (96 विकेट) को पीछे छोड़ दिया था.

ये वे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लिए सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ीमैचविकेट
अर्शदीप सिंह103150
जसप्रीत बुमराह100126
अक्षर पटेल115115
हार्दिक पांड्या138114
कुलदीप यादव5698

जोश लिटिल को छोड़ा पीछे

अर्शदीप सिंह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ा इतिहास रच दिया है. उन्होंने साल 2026 में अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. जोश लिटिल ने साल 2022 में 39 विकेट चटकाए थे. हालांकि, अर्शदीप ने इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 विकेट चटकाने का काम किया है और इस मामले में वह नंबर वन पर पहुंच गए. इस लिस्ट में वानिंदु हसरंगा तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने साल 2024 में 38 विकेट लिए थे.

कौन बना अर्शदीप का 150वां शिकार

अर्शदीप सिंह ने चौथे टी-20 मैच में सिर्फ एक विकेट ही लिया. अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को पवेलियन भेजा. सैंटनर अर्शदीप का 150वां शिकार बने. इस दौरान सैंटनर 6 गेंद में पांच रन बना सके और नीतीश रेड्डी ने उनका कैच लपक लिया.

T20 खिलाड़ियों को गौतम गंभीर की दो टूक! बताया- आपका प्रदर्शन आगामी वनडे-टेस्ट की रणनीति तय करेगा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?