Home Latest News & Updates एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, तिलक को मिली कमान और वैभव की भी हुई एंट्री; देखें स्क्वाड

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, तिलक को मिली कमान और वैभव की भी हुई एंट्री; देखें स्क्वाड

by Sachin Kumar 2 November 2026, 7:39 PM IST
2 November 2026, 7:39 PM IST
Indian team announced Asia Cup

Asia Cup 2026: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने भारतीय-ए टीम का ऐलान कर दिया है. आगामी टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों को अपना शानदार प्रदर्शन दिखाने और भविष्य के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका मिलेगा. क्रिकेट बोर्ड की ओर से घोषित टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रजत पाटीदार को उप-कप्तान बनाया गया है. बता दें कि टीम इंडिया को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला UAE, नेपाल और पाकिस्तान से होगा.

वैभव को भी मिली टीम में एंट्री

टीम की घोषणा में एक खास बात यह रही कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. हाल ही के दिनों में वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की सीरीज में उन्हें सिर्फ दो मैचों में ही खेलना का मौका मिला और वह तीसरे मुकाबले में ही शानदार बल्लेबाजी कर पाए. वैभव के अलावा टीम में अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (WK), रिंकू सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में मौका दिया गया है.

T20 खिलाड़ियों को गौतम गंभीर की दो टूक! बताया- आपका प्रदर्शन आगामी वनडे-टेस्ट की रणनीति तय करेगा

8 टीमें लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में कुल 8 टीम हिस्सा लेंगी. ग्रुप-ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हांगकांग खेलेंगी. वहीं, ग्रुप-बी में भारत-ए, पाकिस्तान-ए, नेपाल-ए और UAE को रखा गया है. दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल का टिकट कटवाएंगी. साथ ही सेमीफाइनल मैच 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे और खिताबी मैच 29 नवंबर को खेला जाएगा.

ऐसा है भारतीय टीम का स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (WK), तिलक वर्मा (C), रजत पाटीदार (VC), कुमार कुशाग्र (WK), प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, रिंकू सिंह, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा और अरशद खान.

यहां देखें टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत-ए vs नेपाल – 20 नवंबर, 2026
भारत-ए vs पाकिस्तान ए – 22 नवंबर, 2026
भारत-ए vs UAE – 24 नवंबर, 2026

अर्शदीप ने रचा इतिहास! T20 करियर में पूरे किए 150 विकेट; इस गेंदबाज का तोड़ दिया रिकॉर्ड

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?