Home Latest News & Updates ये हैं 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, ज़ेहन में है बस युवराज का नाम; जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में शामिल

ये हैं 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, ज़ेहन में है बस युवराज का नाम; जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में शामिल

by Sachin Kumar 25 May 2026, 7:27 PM IST
25 May 2026, 7:27 PM IST
6 Sixes in 6 Balls

6 Sixes in 6 Balls : क्रिकेट की दुनिया के लिए कहा जाता है कि जिस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट खेला हैं उसमें बहुत धैर्य आ जाता है. वह एक शानदार खिलाड़ी के रूप में उभरता है. हालांकि, युवाओं में इस खेल के प्रति ज्यादा रुचि नहीं रही है वह अब सबसे ज्यादा टी-20 क्रिकेट के प्रति आकर्षित होते हैं. खास बात यह है कि लंबे-लंबे शॉट मारे जाते हैं और स्कोरबोर्ड भी लगातार चलता रहता है. यही वजह है कि अब पहले के मुकाबले टेस्ट क्रिकेट बहुत कम खेला जाता है और इसको देखने वाले दर्शकों की संख्या भी लगातार कम होती गई है. क्रिकेट जगत में टी-20 फॉर्मेट ने सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित किया और इसकी एक वजह है कि यहां पर लंबे-लंबे शॉट देखने को मिलते हैं. इस खेलने ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट की परंपरा को पीछे कर दिया है और इसने बताया है कि आप जब टी-20 क्रिकेट खेलने के लिए जब मैदान पर उतरने से पहले ड्रेसिंग रूम से ही तैयार होकर आना पड़ेगा. टी-20 फॉर्मेट के प्रभाव के बीच आज हम उन खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करने वाले हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 6 गेंदों में 6 छक्के मारकर फैंस को हैरान कर दिया था. अभी तक हम अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 6 छक्कों मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हम सिर्फ युवराज सिंह को ही जानते हैं. लेकिन उनके बाद भी कई बल्लेबाजों ने ऐसा कारनामा करके दिखाया है और आप भी इस लिस्ट को देखिए कि किन-किन बल्लेबाजों ने अपनी जगह बनाई है.

युवराज ने किया सबसे पहला ऐसा कारनामा

साउथ अफ्रीका में पहली बार खेला जा रहा टी-20 विश्व कप हर एक भारतीय को याद होगा. पहली बार खेले गए टी-20 विश्व कप को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था और महेंद्र सिंह धोनी उस वक्त टीम की कमान संभाल रहे थे. इस खिताब से जीतने पहले युवराज सिंह ने पहली बार दुनिया के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था. 19 सितंबर 2007 को डरबन में खेले गए मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ युवराज सिंह ने 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का काम किया था. इस आक्रामक पारी के दौरान युवराज ने 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करके हैरान कर दिया था और यह टी-20 क्रिकेट के इतिहास का अभी तक का सबसे तेज अर्धशतक है. आज तक 19 साल बाद भी इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया है. यह पूरी घटना मैच के 19वें ओवर में घटी. लेकिन उससे पहले युवराज सिंह और इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच तीखी बहस हो गई थी. इसके बाद युवराज को गुस्सा आ गया और उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर निकाल दिया. बता दें कि इससे पहले मैच भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था और उसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया को यह मैच जीतना बहुत जरूरी था. भारत ने इस मैच में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बोर्ड पर लगा दिए और अंत में टीम इंडिया ने 18 रनों से मैच जीत लिया.

जानें कैसे बदल दिया IPL ने भारतीय क्रिकेट को? नए खिलाड़ियों को मिला पैसा और ग्लैमर; फिर बनी नई कहानियां

युवराज ने 19वें ओवर में छह छक्कों को हर दिशा में मारा. उन्होंने पहला सिक्स काऊ कॉर्नर के ऊपर से मारा, दूसरी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में, तीसरी गेंद में एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से, चौथी गेंद पर पॉइंट के ऊपर से मारा, पांचवीं गेंद पर मिड विकेट और छठी गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ दिया.

world record sixes

युवराज के बाद कीरोन पोलार्ड

टी-20 क्रिकेट में युवराज सिंह के बाद ऐसा कारनामा वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रहे कीरोन पोलार्ड ने करके दिखाया था. 3 मार्च 2021 को एंटीगुआ में खेले गए मैच में कीरोन पोलार्ड ने श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय के खिलाफ एक ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे. श्रीलंकाई गेंदबाज अकीला धनंजय के तीसरे ओवर में एक के बाद एक छक्का मारकर पोलार्ड ने 36 रन जुटा लिए. हालांकि, पोलार्ड इस पारी को ज्यादा लंबी नहीं खेल पाए और वह 38 रन बनाकर आउट हो गए. बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के सामने 132 रनों का लक्ष्य सामने रखा. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत में लड़खड़ाती हुई दिखी. हालांकि, पोलार्ड की तूफानी पारी के बदौलत टीम ने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया और यह मैच 4 विकेट से जीत लिया.

Pant ने छोड़ा लप्पू सा कैच तो गुस्सा हो गए अर्जुन तेंदुलकर! फिर गेंदबाज का रिएक्शन हुआ वायरल

बता दें कि पोलार्ड लंबे-लंबे शॉट मारने के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कीरोन पोलार्ड ने गौतम के आखिरी ओवर में चार छक्के जड़ दिए थे. इस दौरान पोलार्ड ने 20 गेंदों की पारी में चार छक्के और तीन चौकों की बदौलत 47 रन मारे थे. इस दौरान हार्दिक ने भी उनका खूब साथ दिया. वहीं, मैन ऑफ मैच चुनने के बाद पोलार्ड ने कहा कि आपको हालात के अनुरूप खेलना होता है. गेंदबाजों को देखकर तय करना होता है कि हम हर ओवर में कितने रन बना सकते हैं.

greatest over in cricket history

नेपाल के खूंखार बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह एरी

नेपाल के सबसे तेजतर्रार बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह एरी ने भी एक बार टी-20 क्रिकेट में कोहराम मचा रखा है. ऐरी ने आक्रामक पारी खेलते हुए अप्रैल 2024 में कतर के खिलाफ एसीसी पुरुष प्रीमियर कप में एक ओवर में छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया. साथ ही वह उन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने ऐसा कारनामा करके दिखाया था. वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए. दीपेंद्र ने यह कारनामा नेपाल की पारी के अंतिम ओवर में करके दिखाया और इस दौरान कतर की तरफ से कामरान खान गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर आए थे. 20 ओवर की समाप्ति से पहले दीपेंद्र 15 गेंद में 28 रन बनाकर मैदान पर खेल रहे थे. इसके बाद जब 20वें ओवर की समाप्ति हुई तो उनका स्कोर 21 गेंद में नाबाद 64 रन पर पहुंच गया. वहीं, नेपाल ने 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए.

ये हैं क्रिकेट के सबसे बड़े मैच फिक्सिंग विवाद! खिलाड़ियों का हो गया था करियर बर्बाद; फिर बना सख्त नियम

इस तरह दीपेंद्र टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक ओवर में 6 छक्के मारने का काम किया. इससे लिस्ट में सबसे ऊपर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने साल 2007 में टी-20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा कारनामा करके दिखाया था. इसके बाद कीरोन पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2021 में करके दिखाया था.

fastest cricket destruction

डेरियस विज़सर ने भी क्रिकेट जगत को चौंकाया

पुरुष टी20 विश्व कप उप क्षेत्रीय पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर-ए 2024 में समोआ में के बल्लेबाज़ डेरियस विज़सर ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर 39 रन बटोरने का काम किया था. डेरियस ने इस मैच में 6 छक्के लगाए लेकिन इस ओवर में 3 नो-बॉल भी डाली गई थी. इस तरह एक ओवर में 39 रन बनाकर उन्होंने कई बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मामला यह है कि ओवर की शुरुआत में तीन गेंदों पर डेरियस विज़सर ने वानुअतु के निपिको के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़ दिए. फिर चौथी गेंद नो-बॉल हो गई और इसके कारण एक रन भी मिला. फिर डेरियस ने चौथी गेंद पर भी छक्का लगा दिया. इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद डॉट रही और इसके बाद छठी नौ-बॉल रही. साथ ही अगली गेंद भी नो-बॉल फेंक दी. इस तरह दो गेंद पर बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया.

मैदान पर तकरार के बाद ट्रेविस हेड के परिवार को मिली ‘गालियां’, फिर वाइफ का छलका दर्द; बताई ये बात

हालांकि, डेरियस विज़सर ने लगातार छह गेंदों में छह छक्के नहीं लगाए थे. लेकिन टेक्नीकल ही सहित उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा करके दिखा दिया. छह छक्कों वाला ये ओवर 6, 6, 6, नो-बॉल + 6, डॉट, नो-बॉल, नो-बॉल + 6, 6 इस प्रकार बीता. बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए समोआ 20 ओवर में 174 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए सबसे बड़ी पारी डेरियस विज़सर ने 62 गेंदों में 5 चौके और 14 छक्कों की मदद से 132 रनों की खेली. वह उस मैच में वन मैन आर्मी की तरह खेल रहे थे. एक तरफ जहां विकेट गिरते जा रहे थे और वह दूसरी तरफ बीम की तरह टिके हुए थे. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी वानुअतु की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी और उसे 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

impossible cricket records

अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अभी तक चार प्लेयर्स ने छह गेंदों में छह छक्के जड़ने का काम किया है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा युवराज सिंह और कीरोन पोलार्ड की तरफ से लगाए गए छक्कों की होती है. साथ ही युवराज की तरफ से बनाए गए रिकॉर्ड को 19 साल बीत गए हैं लेकिन आज भी लोग यूट्यूब पर उस पारी को ढूंढकर देखते हैं. युवराज जिस टाइमिंग के साथ सिक्स लगाते थे वह देखने लायक थे वह आसानी से किसी भी गेंदबाज की गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया करते थे. वहीं, दो अन्य प्लयेर डेरियस विज़सर और दीपेंद्र सिंह एरी ने छोटी टीम के खिलाफ ऐसा कारनामा करके दिखाया है और यही वजह है कि उनके बारे में लोगों को इतना पता नहीं है. हालांकि, इस लिस्ट में इन दोनों प्लेयर ने भी अपनी जगह बनाई है और वह आईसीसी के रिकॉर्ड में कायम हो गई है.

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?