BCCI Selection Committee: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमेटी में बड़ा फेरबदल किया गया है. पुरुष चयन समिति में अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद अगला अध्यक्ष प्रज्ञान ओझा को बनाया गया है. ओझा को यह जिम्मेदारी उनके करियर में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने की वरिष्ठता के आधार पर दी गई है.
इन दो लोगों ने लगाई नाम पर मुहर
बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) में शामिल अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने सेलेक्शन कमेटी के नए सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है. दोनों ने मिलकर स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के आधार पर रमेश पोवार के नाम की सिफारिश की थी, जिसको बोर्ड ने भी मंजूरी दे दी है.
BCCI ने की अगरकर के कार्यकाल की तारीफ
BCCI ने चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष अजीत अगरकर के कार्यकाल की जमकर सराहना की है. बोर्ड ने कहा कि अगरकर की अध्यक्षता में भारतीय टीम ने तीन-तीन चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया है, जिसमें दो एशिया कप का खिताब और एक एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल में जीत शामिल है. उन्होंने यह भी कहा कि समिति के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनकी प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान ने टीम को मजबूत किया. साथ ही अब से चयन समिति की कमान प्रज्ञान ओझा के पास होगी और आगामी विश्व कप के लिए खिलाड़ियों को सेलेक्ट करने की जिम्मेदारी भी उनकी ही होगी.
हरमनप्रीत कौर ने तीनों क्रिकेट फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, कहा-टीम को सब दिया…
पोवार महिला टीम के भी रह चुके हैं हेड कोच
मालूम हो कि रमेश पोवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं. खेल से संन्यास लेने के बाद कोचिंग की दुनिया में उन्होंने अपना दम दिखाया है. वह भारतीय महिला टीम के हेड कोच रहने के साथ-साथ गुजरात और मुंबई की टीमों को भी कोचिंग दे चुके हैं. महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच रहते हुए उन्होंने भारत को एशिया कप का खिताब जितवाने का काम किया और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल भी दिलाया था. इसके अलावा, उन्हें BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
ऐसी है पुरुष टीम की चयन समिति
- प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष)
- रमेश पोवार
- आरपी सिंह
- शिव सुंदर दास
- अजय रात्रा
‘हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूंढना मुश्किल…’ इस पूर्व कप्तान ने दी मैनेजमेंट को सलाह; कही ये बात
