Home Top News हरमनप्रीत कौर ने तीनों क्रिकेट फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, कहा-टीम को सब दिया…

हरमनप्रीत कौर ने तीनों क्रिकेट फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, कहा-टीम को सब दिया…

by Neha Singh 6 October 2026, 11:55 AM IST (Updated 6 October 2026, 11:56 AM IST)
6 October 2026, 11:55 AM IST (Updated 6 October 2026, 11:56 AM IST)
Harmanpreet Kaur

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लंबे समय से कप्तान रहीं हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को तीनों फॉर्मेट में अपनी कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दिया है लेकिन उनका क्रिकेट का सफर जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि एक लीडर के तौर पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है और अब वह “खेल के प्रति अपने प्यार के लिए फिर से खेलने को तैयार हैं.” उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस फैसले का ऐलान किया.

BCCI मीटिंग के बाद आया फैसला

हरमनप्रीत का यह ऐलान गुवाहाटी में हुई BCCI की एक रिव्यू मीटिंग के बाद आया, जिसमें पिछले कुछ महीनों में टीम के प्रदर्शन का जायजा लिया गया. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में हरमनप्रीत, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और हेड कोच अमोल मजूमदार शामिल हुए.

टीम को सबकुछ दिया

हरमनप्रीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, “आज, मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के तौर पर सभी फॉर्मेट से हट रही हूं. यह फैसला लेना आसान नहीं था. इसमें बरसों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे. मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है- अपना खून-पसीना, अपना समय और कई बार, अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का भी कुछ हिस्सा. ऐसे पल भी आए जब मुझे अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन, अपनी तरक्की और अपनी चाहतों को एक तरफ रखना पड़ा, क्योंकि मेरा मानना ​​था कि टीम सबसे पहले है.

आज मैं भावनाओं से भरे दिल के साथ, लेकिन मन में शांति के साथ कप्तानी छोड़ रही हूं. मुझे लगता है कि मैंने अपना फर्ज निभाया है. मैंने इस टीम को अपना सब कुछ दिया. मैंने गर्व के साथ जिम्मेदारी निभाई और भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तानी करने के सम्मान के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी. अब मेरे लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है.

10 साल तक रहीं कप्तान

37 साल की हरमनप्रीत एक दशक तक भारतीय T20 टीम की कप्तानी रहीं. उन्होंने 2016 में यह जिम्मेदारी संभाली थी, फिर 2022 में उन्हें ODI टीम की कप्तानी सौंपी गई और 2023 में वह तीनों फॉर्मेट की कप्तान बन गईं. हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछले साल नवंबर में अपना पहला ODI वर्ल्ड कप जीता था और हाल ही में T20 फ़ॉर्मेट में लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल भी जीता.

एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, 19 रनों से दी मात; देश में जश्न का माहौल

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?