T20 World Cup : ज़िम्बाब्वे की जीत पर हर एक क्रिकेट फैंस हैरान है. इसी बीच महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई दी है और वीरेंद्र सहवाग ने लकी चार्म वाला एक मजेदार पोस्ट किया है.
T20 World Cup : टी-20 विश्व कप में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बड़ा उलटफेर करके क्रिकेट फैंस को चौंका दिया. ज़िम्बाब्वे ने कंगारुओं को करीब 23 रन से मैच हराकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. इसी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर एक मजाकिया अंदाज में लकी चार्म कमेंट किया. उन्होंने लिखा कि ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया! सबसे बड़ी जीत. उन्होंने यह भी कहा कि 1983 और 2007 में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और भारत ने इस दौरान विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. साथ ही टी-20 विश्व कप में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर हराया है तो अब क्या होगा?
यह जीत सिर्फ संयोग नहीं : सहवाग
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि यह जीत सिर्फ संयोग नहीं है बल्कि इसके पीछे एक ठोस क्रिकेटिंग वजहें थीं. दूसरी तरफ महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम को बधाई दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ज़िम्बाब्वे की शानदार जीत! ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराना सच में हिम्मत का काम है. और हां, ब्लेसिंग भी वैसी ही साबित हुई, सही मायने में एक ब्लेसिंग, शानदार 4 विकेट लेकर. यह कितना रोमांचक टूर्नामेंट होने वाला है!
जानें क्या बोले वीरेंद्र सहवाग?
प्रिय ज़िम्बाब्वे,
तुम्हें पता है तुमने अभी क्या किया?
1983: तुमने ऑस्ट्रेलिया को हराया- हमने वर्ल्ड कप जीता.
2007: तुमने ऑस्ट्रेलिया को हराया- हमने वर्ल्ड कप जीता.
2026: तुमने ऑस्ट्रेलिया को हराया- हम तुम्हें डिनर देंगे!
हमारा लकी चार्म फिर से आ गया!
ब्रायन बेनेट ने खेली कमाल की पारी
ज़िम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 64 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया. यह सिर्फ 64 रन नहीं थे बल्कि टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाने का लक्ष्य था. ऑस्ट्रेलिया ने भले ही टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन बेनेट ने बहुत धैर्य के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाया. बीच में जोखिम भरे शॉर्ट्स से बचते हुए उन्होंने धीरे-धीरे स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया रखा.
आखिरी ओवर में चलाया तेज बल्ला
टीम ने विरोधी टीम को 170 रनों का लक्ष्य दिया. बड़े टूर्नामेंट में छोटा लक्ष्य भी काफी बड़ा बन जाता है और ऑस्ट्रेलिया की यही भूल उसको डूबो ले गई. ज़िम्बाब्वे ने भले ही शुरुआत बहुत धीमी की, लेकिन आखिरी ओवर में उसने बाउंड्री लगाकर स्कोर बोर्ड को तेज करने का काम किया. यही वजह रही कि टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकासन पर 169 रन बन सकें.
यह भी पढ़ें- T20 World Cup में दिखा बड़ा उलटफेर, ZIM ने AUS को 23 रनों से दी मात; 19.3 ओवर में किया ऑलआउट
News Source: Press Trust of India (PTI)
