Madhya Pradesh : विदिशा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 10 लोग गाड़ी से एक बारात में जा रहे थे और अचानक ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल.
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गुरुवार की देर रात में SUV के एक 30 फीट गहरे सूखे तालाब में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत काफी गंभीर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर आनंद राज ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि यह घटना करीब रात 10 बजे हुई, जब 10 लोग गाड़ी से गैरतगंज से जाफरखेड़ी गांव की तरफ एक शादी समारोह में जा रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि थाने की तरफ एक टीम मौके पर पहुंची और जिला हेडक्वार्टर से करीब 8 किलोमीटर दूर बरगी गांव से 15 मिनट के भीतर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया.
अंधेर होने की वजह से नहीं दिखा साइन बोर्ड
बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में चल रहा था और इलाके में लाइट नहीं थी जिसकी वजह से तालाब दिखा नहीं. इसके बाद ड्राइवर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरी. वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक घायल व्यक्ति को एडवांस हेल्थ केयर के लिए भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने आगे कहा कि SUV ड्राइवर शायर सड़क के आखिर में लगे एक साइन बोर्ड को पूरी तरह से देख नहीं पाया, जिसके बाद तेज रफ्तार से चल रही गाड़ी 30 फीट गहरे तालाब में जा गिरी.
अधिकारी ने बताया कि तालाब में पानी नहीं था और जब उसमें गाड़ी गिरी तो उसमें मौजूद लोगों के काफी गंभीर चोटें आईं. इस हादसे में 30 वर्षीय सोनू लोधी (ड्राइवर), वर्षीय राजेश लोधी (35) और चंद्रशेखर (35) की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा भावसिंह लोधी (45) बृजेश लोधी (27), अशोक लोधी (25), सुदीप लोधी (20), राज बोधी (14) और 10 वर्षीय ऋतुराज लोधी की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
घायलों से मिलने पहुंचीं जिलाधिकारी
ज़िला कलेक्टर अंशुल गुप्ता सबसे पहले अस्पताल पहुंचीं और वहां पर घायलों को हालचाल लिया. इसके बाद घटनास्थल पर भी पहुंचीं जहां का उन्होंने निरीक्षण किया. दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को अपने वाहनों से उन्हें अस्पताल में पहुंचाने में मदद की. इसके अलावा ADM, तहसीलदार, CSP, कोतवाली एवं सिविल लाइन से थाना प्रभारी से पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचे हैं. वहीं, हादसे की खबर सुनने के बाद बारात में लोग स्तब्ध हैं और पूरे विवाह स्थल पर माहौल काफी गमगीन नजर आ रहा है. साथ ही पुलिस ने इस मामले में की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- Delhi के इन स्कूलों में फिर मचा ‘बम’ का शोर, एक ईमेल ने उड़ाई बच्चों से लेकर पेरेंट्स तक की नींद
News Source: Press Trust of India (PTI)
