Home Top News योगी सरकार की नई पहलः ‘बुके ऑफ प्रोजेक्ट’ से होगा 13 धार्मिक शहरों का विकास, ये जिले शामिल

योगी सरकार की नई पहलः ‘बुके ऑफ प्रोजेक्ट’ से होगा 13 धार्मिक शहरों का विकास, ये जिले शामिल

by Sanjay Kumar Srivastava 17 February 2025, 1:52 PM IST (Updated 17 February 2025, 1:54 PM IST)
17 February 2025, 1:52 PM IST (Updated 17 February 2025, 1:54 PM IST)
CM YOGI

योगी सरकार शहरों के विकास के लिए ‘बुके ऑफ प्रोजेक्ट’ योजना शुरू करने जा रही है. इस योजना के तहत लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 13 धार्मिक व बड़े शहरों के विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

UP: योगी सरकार शहरों के विकास के लिए ‘बुके ऑफ प्रोजेक्ट’ योजना शुरू करने जा रही है. इस योजना के तहत लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 13 धार्मिक व बड़े शहरों के विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी. इस प्रोजेक्ट के तहत इन शहरों को ज्यादा बजट आवंटित होगा और तेजी से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. इन शहरों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ने के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा.

नागरिक सुविधाओं को बनाया जाएगा और बेहतर

प्रदेश के 13 बड़े और मध्यम स्तर के शहरों के विकास का खाका तैयार किया जा रहा है. आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से बड़े होने के साथ ही धार्मिक महत्व वाले शहरों को चुना गया है. पहले चरण में ऐसे 13 शहरों में तीन चरणों में विकास कार्य कराए जाएंगे. इन शहरों के विकास के लिए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जाएंगी. ‘बुके ऑफ प्रोजेक्ट’के नाम से शुरू होने वाली विकास परियोजनाओं के जरिए इन शहरों में नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा.

इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रमुख सचिव आवास पी.गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी, मथुरा, बरेली, मेरठ, आगरा और चित्रकूट के विकास से संबंधित रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया. अब इसके मुताबिक ही योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. शासन ने परियोजनाओं को संबंधित मंडलों के मंडलायुक्तों के साथ बैठक करके फाइनल करने के निर्देश दिए हैं.

शासन की मंशा है कि जिन शहरों में विकास की परियोजनाएं शुरू की जानी है, उनके लिए ऐसी योजनाएं चिह्नित करें जिससे स्थानीय लोगों के साथ यहां आने वालों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. योजनाएं ऐसी हो, जिससे शहर का स्वरूप भी बदला नजर आए. ये सभी शहर या तो धार्मिक हैं या फिर इनकी कुछ खासियत है. इस परियोजना से विकास प्राधिकरणों पर भार भी नहीं आएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं भी मिल सकेंगी.

ये भी पढ़ेंः Mahakumbh : राज्यपाल ने त्रिवेणी संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, कहा- वर्षों तक नहीं भूल पाएंगे दिव्य अनुभव

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?