Home Top News Mahakumbh: मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने जा रहे हैं, तो पढ़ लें प्रशासन की एडवाइजरी

Mahakumbh: मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने जा रहे हैं, तो पढ़ लें प्रशासन की एडवाइजरी

by Divyansh Sharma 28 January 2025, 7:27 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:51 AM IST)
28 January 2025, 7:27 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:51 AM IST)
Mahakumbh 2025 Mauni Amavasya crore people advisory administration

Mahakumbh 2025 Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ लोगों के गंगा में डुबकी लगाने की उम्मीद है. ऐसे में प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है.

Mahakumbh 2025 Mauni Amavasya: तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुंभ हर दिन नए कीर्तिमान रच रहा है. इस बीच माघ मास की मौनी अमावस्या के दिन यानि 29 जनवरी को महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान होगा. इसके लिए प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि महाकुंभ में लोगों का महासैलाब आ सकता है. इसके लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है.

स्नान के बाद सीधे पार्किंग की ओर जाने का आग्रह

बता दें कि बुधवार को दूसरा अमृत स्नान होगा. इस दौरान प्रयागराज की ओर आने वाली हर ट्रेन और बस श्रद्धालुओं से खचा-खच भरी हुई है. मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ लोगों के गंगा में डुबकी लगाने की उम्मीद है. ऐसे में सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है. लोगों की सुविधा के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है. महाकुंभ मेला क्षेत्र में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने इस बात की जानकारी दी है.

राजेश द्विवेदी ने महाकुंभ आने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने के लिए कहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में मेला पुलिस, यातायात पुलिस और विशेष डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए 24 घंटे तैनात की गई है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह संगम घाट पहुंचने के लिए अलग-अलग लेन से ही जाएं और गंगा स्नान के लिए जाते समय अपनी लेन में चलते रहें. कुंभ मेला अधिकारी ने यह भी कहा कि श्रद्धालु स्नान और दर्शन करने के बाद सीधे पार्किंग की ओर जाएं. साथ आग्रह किया गया है कि श्रद्धालु बड़े समूहों में न रुकें और दूसरों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने से बचें.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh में मौनी अमावस्या के दिन उमड़ेगा ‘महासैलाब’, जानें शुभ मुहूर्त और स्नान का महत्व

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान

  • 5 बजे पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी करागा स्नान
  • 5 बजे शंभू पंचायती अटल अखाड़ा स्नान करेगा
  • 5.50 बजे तपोनिधि पंचायती,निरंजनी अखाड़ा स्नान करेगा
  • 5.50 बजे श्री पंचायती आनन्द अखाड़ा करेगा स्नान
  • 6.45 बजे श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा करेगा स्नान
  • 6.45 बजे श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा करेगा स्नान
  • 6.45 बजे श्री पंचाग्नि अखाड़ा करेगा अमृत स्नान
  • 9.45 बजे निर्वाणी अनी अखाड़ा करेगा स्नान
  • 10.05 बजे दिगम्बर अनी अखाड़ा करेगा स्नान
  • 11.05 बजे निर्मोही अनी अखाड़ा करेगा स्नान
  • 12 बजे पंचायती नया उदासीन अखाड़ा करेगा स्नान
  • 1.05 बजे पंचायती अखाड़ा, बड़ा उदासीन अखाड़ा स्नान करेगा
  • 2.25 बजे श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा करेगा स्नान

बैरिकेड्स और पांटून पुलों पर धैर्य रखने का आग्रह

बैरिकेड्स और पांटून पुलों पर धैर्य रखने का भी आग्रह प्रशासन की ओर से किया गया है. वहीं, किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने वाले लोगों को सेक्टर अस्पतालों में जाने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कहा है कि संगम नदी के सभी घाट पवित्र हैं. ऐसे में वह जिस घाट पर पहले पहुंचें, वहीं स्नान कर लें. इसके अलावा महाकुंभ मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के उपाय किए गए हैं. गौरतलब है कि मेला क्षेत्र को अगले कुछ दिनों के लिए पहले ही नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है.

इसके साथ ही प्रयागराज जिला प्रशासन ने भी स्थानीय लोगों से चार पहिया वाहनों के उपयोग से बचने और दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की है. बता दें कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों ने अमृत स्नान किया था. ऐसे में मौनी अमावस्या के लिए आठ से 10 करोड़ लोगों के स्नान करने की संभावना है. इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh में अखिलेश, चर्चा राहुल की! जानें SP प्रमुख के प्रयागराज जाने के सियासी मायने

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?