Home Top 2 News कई VIP की हत्या करना चाहता था, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से ISIS का शातिर आतंकी गिरफ्तार

कई VIP की हत्या करना चाहता था, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से ISIS का शातिर आतंकी गिरफ्तार

by Nishant Pandey 9 August 2024, 1:02 PM IST (Updated 21 August 2025, 3:42 PM IST)
9 August 2024, 1:02 PM IST (Updated 21 August 2025, 3:42 PM IST)
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वांटेड ISIS आतंकी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये का इनाम था घोषित

ISIS Terrorist Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने ISIS के पुणे मॉड्यूल के एक वांछित आतंकी को गिरफ्तार किया है.

09 August, 2024

ISIS Terrorist Arrest: 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस (Delhi police) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट (ISIS) के पुणे मॉड्यूल के एक वांछित आतंकी को गिरफ्तार किया है. इसकी गिरफ्तारी दिल्ली-फरीदाबाद बॉडर (Delhi-Faridabad Border) से हुई है. आतंकी के पास से एक अवैध बंदूक और गोला-बारूद बरामद किया गया है. पूछताछ में आतंकी ने अपना नाम रिजवान अब्दुल हाजी अली बताया है. आतंकी दरियागंज का निवासी है.

आतंकी पर था 3 लाख रुपये का इनाम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के दरियागंज निवासी रिजवान अब्दुल हाजी अली की गिरफ्तारी पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले कई VIP लोगों पर हमला करने की फिराक में था. हालांकि, आतंकी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली पुलिस ने आतंकियों के लगाए थे पोस्टर

बता दें कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. 8 अगस्त को दिल्ली पुलिस के जवानों ने खान मार्केट के पास अलकायदा और खालिस्तान से जुड़े आतंकियों के पोस्टर लगाए थे. दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी किसी बड़ी घटना को करने के फिराक में है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?