Home Top 2 News अब कुपवाड़ा में आतंकी हमला, भारतीय सेना का 1 जवान शहीद; एक दहशतगर्द भी मारा गया

अब कुपवाड़ा में आतंकी हमला, भारतीय सेना का 1 जवान शहीद; एक दहशतगर्द भी मारा गया

by Live Times 27 July 2024, 10:54 AM IST (Updated 4 September 2025, 1:12 PM IST)
27 July 2024, 10:54 AM IST (Updated 4 September 2025, 1:12 PM IST)
अब कुपवाड़ा में आतंकी हमला, भारतीय सेना का 1 जवान शहीद; एक दहशतगर्द भी मारा गया

Kupwara Encounter : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा (Kupwara) में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया है. वहीं, इस गोलीबारी में भारतीय सेना का 1 जवान शहीद हो गया है.

27 July, 2024

Kupwara Encounter : कश्मीर मुद्दे पर बार-बार मात खाने वाला दुश्मन देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्द लगातार भारतीय सेना के जवानों को निशाना बना रहे हैं. ताजा मामले में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया. इसके साथ ही हमले में मेजर समेत 4 जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. यह मुठभेड़ माछिल सेक्टर के पास जंगल एरिया में हुई. मुठभेड़ में घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी के मारे जाने की खबर है.

सेना के अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (LOC) पर आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. सुरक्षा बलों को कुमकाडी पोस्ट के पास तलाशी के दौरान कुछ आतंकी गतिविधि का पता चला. इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके जबाव में फिर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की.

कुमारी इलाके में जारी है ऑपरेशन

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कुमारी इलाके में आतंकियों की तालाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं, घायल हुए सेना के जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. वहां उनका इलाज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?