Home Latest News & Updates सपा-कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद और निजी स्वार्थों तक सिमटी, दोनों दल जनता पर बोझ : पंकज चौधरी

सपा-कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद और निजी स्वार्थों तक सिमटी, दोनों दल जनता पर बोझ : पंकज चौधरी

by Rajeev Ojha 25 November 2026, 5:56 PM IST (Updated 25 November 2026, 5:57 PM IST)
25 November 2026, 5:56 PM IST (Updated 25 November 2026, 5:57 PM IST)
सपा और कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद और निजी स्वार्थों तक सिमटी, दोनों दल जनता पर बोझ : पंकज चौधरी

UP BJP: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन का चैप्टर क्लोज है, सपा-कांग्रेस जनता पर बोझ है. गठबंधन में दलों के बीच न प्रदेश के विकास को लेकर कोई दृष्टि है और न ही जनता के हितों को लेकर कोई साझा एजेंडा. उनकी पूरी राजनीति सत्ता की हिस्सेदारी, परिवारवाद और निजी स्वार्थों के इर्द-गिर्द सिमटकर रह गई है. प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कि जो चुनाव से पहले ही आपस में उलझे हैं, वे चुनाव बाद क्या करेंगे? कहा कि किसान, युवा और महिलाओं के नाम पर सपा-कांग्रेस के लोग केवल चुनावी लॉलीपॉप दे रहे हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला

श्री चौधरी ने कहा कि सपा और कांग्रेस की राजनीति में जनहित की जगह लूट, विकास की जगह बंटवारा और जनसेवा की जगह परिवारवाद ने ले ली है. गठबंधन में सम्मानजनक स्थान की बात नहीं, राजनीतिक बंदरबांट की चिंता है. सरकार बनाने की रणनीति नहीं, अपने-अपने परिवार और निजी हितों को सुरक्षित रखने की कवायद है. एडजस्टमेंट और एकमोडेशन के नाम पर केवल राजनीतिक सेटलमेंट की कोशिशें हो रही हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल दलों के बीच आपसी विश्वास और समन्वय का अभाव है. जो दल चुनाव से पहले ही सीटों, नेतृत्व और हिस्सेदारी को लेकर एकमत नहीं हो पा रहे, वे जनता के सामने साझा विकास का रोडमैप कैसे रखेंगे?

आपसी खींचतान में उलझा विपक्ष

किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएं, व्यापारी और ईमानदार अधिकारी-कर्मचारी इनके राजनीतिक एजेंडे में कहीं दिखाई नहीं देते. इन वर्गों के नाम पर केवल चुनावी लॉलीपॉप की राजनीति की जा रही है. श्री चौधरी ने कहा कि सपा-कांग्रेस स्पष्ट करें कि उनका गठबंधन जनता के भविष्य के लिए है या परिवारों और निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए. जनता नारों नहीं, काम और जवाबदेही पर भरोसा करती है. भाजपा की डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि विपक्ष आज भी सत्ता की हिस्सेदारी और आपसी खींचतान में उलझा है.

योगी सरकार में हर वर्ग सुरक्षित

कहा कि इंडी गठबंधन के नेता पहले अपने पिछले शासन का हिसाब दें और बताएं कि उनके पास विकास, रोजगार व जनकल्याण का क्या ठोस एजेंडा है. उन्होंने कहा कि आज यूपी में चारों तरफ विकास हो रहा है. योगी सरकार में युवाओं को नौकरी दी जा रही है. हर वर्ग सुरक्षित है. कहा कि मार्च 2017 में मिली जिम्मेदारी के बाद योगी सरकार ने सबसे पहले कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया. आज प्रदेश में लगभग 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने, अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय को लगभग तीन गुना करने तथा बजट को तीन गुना से अधिक बढ़ाने में सफलता मिली है.

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का प्रहार : मुख्यमंत्री ने कहा- चुनाव से पहले ही विफल हुई ‘दो लड़कों की जोड़ी’

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?