Home Top 2 News दिल्ली-NCR में टैक्सी ड्राइवरों का दूसरे दिन भी चक्का जाम, ऐप आधारित कैब सेवाओं का कर रहे हैं विरोध

दिल्ली-NCR में टैक्सी ड्राइवरों का दूसरे दिन भी चक्का जाम, ऐप आधारित कैब सेवाओं का कर रहे हैं विरोध

by Nishant Pandey 23 August 2024, 10:53 AM IST (Updated 2 September 2025, 11:09 AM IST)
23 August 2024, 10:53 AM IST (Updated 2 September 2025, 11:09 AM IST)
दिल्ली-NCR में टैक्सी ड्राइवरों का दूसरे दिन भी चक्का जाम, ऐप आधारित कैब सेवाओं का कर रहे हैं विरोध- Live Times

Auto Taxi Strike: दिल्ली-NCR में ऐप आधारित कैब सेवाओं के विरोध में दूसरे दिन भी ऑटो-टैक्सी चालक यूनियनों ने चक्का जाम किया है

23 August, 2024

Auto Taxi Strike: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में ऑटो-टैक्सी चालक यूनियनों ने ऐप-आधारित कैब सेवाओं के विरोध में दूसरे दिन भी चक्का जाम किया है. उनके इस विरोध का असर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देखा जा रहा है. दिल्ली ऑटो टैक्सी ड्राइवर्स का कहना है कि ओला (OLA), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) जैसे कैब एग्रीगेटर्स उनकी आजीविका को प्रभावित कर रहे हैं. इससे उनकी आमदनी में काफी फर्क पड़ रहा है.

लोगों को हो रही दिक्कत

ऑटो-टैक्सी चालक यूनियनों की हड़ताल से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ओला, उबर, एंड्रॉयड रैपीडो के खिलाफ हड़ताल की वजह से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बस अड्डे, अस्पताल, ऑफिस के लिए भी जाने वाले लोगों को हड़ताल के चलते काफी परेशानी हो रही है.

वसूला जाता है ज्यादा किराया

ऑटो चालकों का कहना है कि ऐप बेस्ड कंपनियां ग्राहकों से कई गुना ज्यादा किराया वसूलती हैं लेकिन ड्राइवरों को 6 से 9 रुपये प्रति किलोमीटर का ही भुगतान करती हैं. उन्होंने कहा कि कैब कंपनियों की मनमानी की वजह से हमें अपना परिवार चलाने में मुश्किल होती है. टैक्सी ड्राइवरों ने केंद्र और दिल्ली सरकार से कंपनियों की मनमानी रोकने की अपील की है. साथ ही सभी प्राइवेट ऐप बंद करके सरकारी ऐप शुरू करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?