Home Top News अमरावति: सरकारी अस्पताल के शिशु वॉर्ड में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, 6 घायल

अमरावति: सरकारी अस्पताल के शिशु वॉर्ड में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, 6 घायल

by Neha Singh 24 August 2026, 8:36 AM IST (Updated 24 August 2026, 8:59 AM IST)
24 August 2026, 8:36 AM IST (Updated 24 August 2026, 8:59 AM IST)
Amravati Hospital Fire

Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार सुबह भयानक हादसा हो गया. अमरावती के सरकारी महिला अस्पताल के नियोनेटल वार्ड में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन नवजात बच्चों की जलने से मौत हो गई. छह बच्चों के घायल होने की भी खबर है. घायल बच्चों को दूसरे सरकारी अस्पताल सुपर- स्पेशियलिटी सेंटर में भर्ती कराया गया है.

वेंटिलेटर फटने से लगी आग

एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 3.15 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर NICU में एक वेंटिलेटर अचानक फट गया, जिससे पूरी यूनिट में आग लग गई. आग लगने के बाद, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और दूसरे स्टाफ ने बच्चों को NICU से बाहर निकाला. आग लगने के समय वॉर्ड में करीब 39 नवजात शिशु भर्ती थे. आग और धुआं फैलने के कारण कर्मचारियों को बच्चों को निकालने में मुश्किल हुई. उन्होंने सभी को सुरक्षित निकालने की कोशिश की. लेकिन इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घायल छह नवजात बच्चों को एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जांच जारी

कुछ बच्चे कुछ घंटे पहले ही पैदा हुए थे, जबकि कुछ एक या दो दिन पहले ही पैदा हुए थे. उनकी हालत को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए NICU में रखा गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल तुरंत अस्पताल पहुंचे. वहां राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अस्पताल प्रशासन और पुलिस घटना की जांच कर रहे हैं. इस दुखद घटना ने नवजात बच्चों की सुरक्षा और अस्पताल की अग्निशमन प्रणालियों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

नोएडा के अस्पताल में लगी आग

इससे पहले शनिवार शाम को नोएडा के सेक्टर-117 में एक प्राइवेट आयुर्वेदिक हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर आग लग गई. यह हादसा AC के फटने से हुआ. फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पाया. CFO प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शाम को हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरु किया. घटना के समय हॉस्पिटल में स्टाफ तो मौजूद था लेकिन कोई मरीज नहीं था. हॉस्पिटल में केवल सुबह मरीजों की जांच होती है. आग लगने से दूसरी मंजिल धुएं से भर गई थी. टीम ने बड़ी मुश्किल से शीशा तोड़ा और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से धुआं हटाया.

तारापीठ के बाद कोलकाता के होटल में भीषण आग्निकांड, 9 लोगों की मौत, 6 बुरी तरह जख्मी

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?