Home Top News तारापीठ के बाद कोलकाता के होटल में भीषण आग्निकांड, 9 लोगों की मौत, 6 बुरी तरह जख्मी

तारापीठ के बाद कोलकाता के होटल में भीषण आग्निकांड, 9 लोगों की मौत, 6 बुरी तरह जख्मी

by Neha Singh 19 August 2026, 8:06 AM IST (Updated 19 August 2026, 2:47 PM IST)
19 August 2026, 8:06 AM IST (Updated 19 August 2026, 2:47 PM IST)
Kolkata Hotel Fire

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के एक होटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. कई और घायल बताए जा रहे हैं. मिर्जा गालिब स्ट्रीट के होटल के अंदर अचानक आग लग गई. धुआं तेजी से कमरों में भर गया, जिससे कुछ लोग सुरक्षित जगह पर भाग गए. चार फायर इंजन मौके पर पहुंचे और बचाव का काम शुरू किया गया. घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

बाहर नहीं निकल पाए लोग

होटल में बुधवार सुबह 1.45 बजे अचानक आग लग गई, उस समय सभी लोग सो रहे थे. भीषण आग की लपटों और धूएं के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए. आग से दूर स्थित लोग होटल से बाहर निकलने में कामयाब रहे. सूचना मिलते ही पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंचे. चार फायर इंजन की मदद से आग बुझाने का काम किया गया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

एक पुलिस ऑफिसर ने PTI को बताया, “घने धुएं की वजह से फायरफाइटर्स के लिए सीढ़ियां चढ़ना और ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया. नौ लोगों की मौत हो गई है और भी लोगों के मरने की आशंका है.” उन्होंने आगे कहा, “हमारी प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को बचाना और आग लगने के कारणों का पता लगाना है. आग बुझा दी गई है और कूलिंग प्रक्रिया चल रही है.” पश्चिम बंगाल फायर डिपार्टमेंट का हेडक्वार्टर होटल बिल्डिंग के पास है.

आग लगने का कारण अस्पष्ट

होटल में आग लगने के कारणों की अभी भी जांच चल रही है. शुरुआती रिपोर्ट में शॉर्ट सर्किट की बात कही गई है. हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट यह भी जांच कर रहे हैं कि होटल में आग से बचाव के लिए सही इंतजाम थे या नहीं. फायर अलार्म, एग्जिट और दूसरे सेफ्टी इंतजामों की भी जांच की जाएगी.

होटलों में हादसे

इस हादसे से दो दिन पहले पश्चिम बंगाल के तारापीठ में एक होटल में भीषण आग लगने से भी कई लोगों की मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारापीठ हादसे में दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई. होटल में रुके श्रद्धालु आग में फंस गए थे. घटना के बाद, होटल मालिक और उसके बेटे के अरेस्ट होने की खबर आई. इससे कुछ महीने पहले दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आग लगन से 22 लोगों की मौत हो गई थी.

West Bengal: तारापीठ के होटल में आग का तांडव, नींद में ही घुटने लगा दम; 7 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?