Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग में रविवार को प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. इस मामले में पुलिस ने अब तीन FIR दर्ज की है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन मामलों में 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 900 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
रांची में हुई तीन FIR दर्ज
यह पूरा मामला रांची के कोतवाली पुलिस स्टेशन में हुआ. जब प्रदर्शनकारी छात्र सरकारी काम में बाधा डाल रहे थे और इसी दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हो गई. अधिकारियों ने बताया कि गिरिडीह में शुक्रवार और शनिवार को हुई झड़पों के सिलसिले में टाउन पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गईं. हजारीबाग में सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में एक और FIR दर्ज की गई.
कोर्रा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज नेमधारी रजक ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है. साथ ही पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने के लिए CCTV और वीडियो फुटेज की जांच कर रही है.
झारखंड सरकार ने रद्द की 2014 से अब तक हुई 44 परीक्षाएं, सीएम सोरेन ने जारी की लिस्ट
छात्रों के साथ झड़प में 8 पुलिसकर्मी घायल हुए
रजक ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प में 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें चार सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. इनमें कोर्रा, लोहसिंघना, सदर और बड़ा बाजार के इंचार्ज थे. उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों पर पुलिस के साथ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने के लिए BNS के तहत मामला दर्ज किया गया. गिरिडीह में पहली FIR ABVP कार्यकर्ता अनीश राय की शिकायत पर दर्ज की गई, जबकि दूसरी FIR सदर सर्कल इंस्पेक्टर (CI) मनोज कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई.
आरोपियों ने की 5 जगहों पर ट्रैफिक रोकने की कोशिश
वहीं, गिरिडीह टाउन पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने PTI को बताया कि पहली FIR JMM नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई है. इसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत 11 लोगों के आरोपी बनाया गया है, जबकि 20 लोग अज्ञात हैं. अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपियों पर पांच जगहों पर ट्रैफिक रोकने की कोशिश करने, सीएम का पुतला जलाने की कोशिश के दौरान पुलिस से भिड़ने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है.
झारखंड आंदोलन: पूर्व CM रघुवर दास ने दी भूख हड़ताल की धमकी, ABVP करेगा देशव्यापी प्रदर्शन
News Source: PTI
