दिवाली में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये डिजाइनर सूट
अक्टूबर 21, 2026
30 Dec 2025
2025 की वह अंतरराष्ट्रीय घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को किया प्रभावित.
चीन-रूस और भारत
भारत, चीन और रूस तीनों एक बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. तीनों देश में चीन का विनिर्माण, रूस का ऊर्जा और रक्षा और भारत की सेवाएं पश्चिम वर्चस्व को सीधी चुनौती देने का काम करेंगी.
पाक-अफगान के रिश्तों में पड़ी दरार
साल 2025 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते विवाद भी एक गंभीर मुद्दा रहा और सीमा पर दोनों देशों की तरफ से किए हमलों में सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचा.
टैरिफ बम से दुनिया हिली
अमेरिका की सत्ता पर दूसरी बार काबिज होने के बाद से ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चर्चाओं में बने हुए हैं. उनकी तरफ से लिया गया सबसे चर्चित मुद्दा दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाकर बातचीत की मेज पर लाना था.
पहली बार अमेरिकी पोप का चुनाव
कैथोलिक चर्च के इतिहास में पहली बार अमेरिकी मूल के कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट चुना गया और उनको पोप लियो XIV का नाम दिया गया. ये घटना 8 मई 2025 को हुई, जब पोप फ्रांसिस की 21 अप्रैल 2025 की मौत के बाद चुना गया.
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव
गाजा युद्ध के बीच 13 जून, 2025 को शुरू हुआ इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष करीब 12 दिनों तक चला. इजराइल ने ईरानी सैन्य और परमाणु स्थलों पर हमला करके सबको चौंका दिया था.
43 दिन तक ठप रहा अमेरिकी सिस्टम
अमेरिका में 1 अक्तूबर से शुरू हुआ शटडाउन 43 दिनों तक चला और यह अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबा चलने वाला बंद था. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान 35 दिनों तक सरकारी कामकाज में बाधा हुई थी.
नेपाल में जेन जी का प्रोटेस्ट
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में ज़ेन-जी के प्रोटेस्ट के बाद सरकार का तख्तापलट हो गया. इन विरोध प्रदर्शनों को जेन-जी आंदोलन कहा गया और साल 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए लोगों को ‘जेनरेशन ज़ूमर्स’ या ‘जेन ज़ी’ कहते हैं.
अक्टूबर 21, 2026
अक्टूबर 20, 2026
अक्टूबर 19, 2026
अक्टूबर 18, 2026
अक्टूबर 16, 2026
अक्टूबर 15, 2026
अक्टूबर 13, 2026
अक्टूबर 12, 2026
अक्टूबर 10, 2026
अक्टूबर 8, 2026
अक्टूबर 7, 2026
अक्टूबर 6, 2026