जूलरी पीस की है सबसे ज्यादा मांग, अगर मन में शंका है तो एक बार जरूर करें सूट और साड़ी पर ट्राई

जूलरी पीस की है सबसे ज्यादा मांग, अगर मन में शंका है तो एक बार जरूर करें सूट और साड़ी पर ट्राई

13 JULY 2025

जूलरी पीस की है सबसे ज्यादा मांग, अगर मन में शंका है तो एक बार जरूर करें सूट और साड़ी पर ट्राई.

पोल्की चोकर

पोल्की जूलरी फिर से ट्रेंड में है, लेकिन इस बार भारी सेट नहीं, बल्कि स्लीक चोकर और मिनिमल ईयर स्टड्स के साथ. आप इसे लाइटवेट सिल्क या ऑर्गेन्ज़ा साड़ी के साथ पहनें और रॉयल फील करें.

ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर जूलरी

एथनिक सूट पहन रही हैं, तो ऑक्सीडाइज़्ड झुमके, नथ या बड़ी बिंदी के साथ लुक को और शानदार टच दें. ये ट्रेंड खासकर कॉलेज गर्ल्स और यंग वर्किंग वुमन के बीच काफी पॉपुलर है.

नवरत्न हार

कलरफुल नवरत्न जूलरी हर साड़ी के साथ मैच हो जाती है. इसे आप बनारसी, कांजीवरम या पटोला जैसी हैवी साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं.

पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स

नाज़ुक मोतियों वाले ईयररिंग्स चिकनकारी या लाइट एम्ब्रॉयडरी वाले सूटों के साथ बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं. ये लुक डे फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है.

केप स्टाइल नेकपीस

सिर्फ कपड़ों में ही नहीं बल्कि आप जूलरी में भी फ्यूज़न क्रिएट कर सकती हैं. इसके लिए आप केप स्टाइल या स्ट्रक्चर्ड नेकपीस ट्राय करें.

रिंग्स

साल 2025 में रिंग्स को लेयर करके पहनना काफी पॉपुलर हो चुका है. एक साथ 3 4 पतली, अलग अलग डिज़ाइन की अंगूठियां आपके हाथों को ग्लैमरस फिनिश देती है.

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?