Home Latest News & Updates PM मोदी का बाइकर्स से संवाद, तो CM मोहन ने दी सौगात; 35 लाख हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 212 करोड़

PM मोदी का बाइकर्स से संवाद, तो CM मोहन ने दी सौगात; 35 लाख हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 212 करोड़

by Nitin Thakur 24 September 2026, 5:45 PM IST
24 September 2026, 5:45 PM IST
Mohan Yadav people transfers 212.57 crore accounts

MP News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवास जिले के पुंजापुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के राइडर्स से वर्चुअली संवाद किया. यह बाइक यात्रा वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही है. इस संवाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए. दूसरी ओर सीएम यादव 24 सितंबर को पुंजापुरा में ही आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की. कार्यक्रम में सीएम यादव ने बड़ी घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि करणावत में पुलिस सहायता केंद्र को पुलिस थाना बनाया जाएगा. पुलिस जवानों के लिए आवास बनाए जाएंगे. साथ ही शासकीय गोदाम के राशि दी जाएगी.

राइडर ने बताया अपना अनुभव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वडनगर से वाराणसी के लिए निकाली गई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ में शामिल राइडर्स से अलग-अलग स्थानों से वर्चुअली संवाद किया. इस दौरान पुंजापुरा में मुख्यमंत्री यादव की उपस्थिति में राइडर दीपेश गोटी ने प्रधानमंत्री मोदी से अब तक की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए. शाजापुर जिले के निवासी गोटी ने बताया कि यात्रा के दौरान अन्य राज्यों के युवाओं से दूसरी भाषाएं सीखने और उनकी संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिला है. रास्ते में पीएम आवास के हितग्राहियों से मुलाकात हुई. विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को नमो ऐप से जोड़ा जा रहा है.

Mohan Yadav people transfers 212.57 crore accounts

प्रधानमंत्री मोदी के वडनगर में स्थानीय लोगों से संपर्क बढ़ाने के सवाल पर गोटी ने बताया कि उन्होंने अपने व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से कुछ स्थानीय लोगों के मोबाइल नंबर लिए हैं. इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है. अब मध्यप्रदेश का भी मिजाज बदल रहा है. प्रदेश के युवा व्यापार और स्वरोजगार में रुचि दिखा रहे हैं. मध्य प्रदेश के युवा भी गुजराती और मारवाड़ियों की तरह जहां जाएं, वहां व्यापार के अवसर खोज रहे हैं. मध्यप्रदेश के युवा मोर्चा ने सेवा संकल्प यात्रा में ‘माय प्रामिस टू मोदी जी’ का नवाचार किया है, जिसमें 25 सेवा कार्य निर्धारित किए गए हैं. हर सेवा यात्री को किसी एक सेवा का संकल्प दिलाया जा रहा है.

हमारी संस्कृति में रहा है यात्राओं का महत्व

वहीं, दूसरी ओर कार्यक्रम में मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वड़नगर से वाराणसी तक युवाओं की बाइक यात्रा निकाली जा रही है. आज मध्य प्रदेश के देवास में इस सेवा यात्रा के सदस्यों से मिलकर उनके अनुभव साझा किए. यात्रा के दौरान सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं. हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से यात्राओं का विशेष महत्व रहा है. एकात्मा के लिए सनातन संस्कृति में यात्राएं निकाली जाती रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों की सेवा के लिए अपने संकल्प के बलबूते जीवन का क्षण-क्षण और अपना कण-कण राष्ट्र को समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में जब तक आशा, उमंग और आनंद न आ जाए, प्रधानमंत्री चैन से नहीं बैठेंगे.

Mohan Yadav people transfers 212.57 crore accounts

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, 42 करोड़ से बदलेगी MP की विकास तस्वीर; शिक्षा पर भी खुला खजाना

जन-कल्याण की योजनाओं को तेजी से बढ़ा रही सरकार

सीएम यादव ने कहा कि देवास का बागली हमारे तपोनिष्ट नेता स्व. कैलाश जोशी का क्षेत्र रहा है. जनसंघ के दौर में कोई भी चुनाव हुआ हो, जोशी की जीत पक्की रहती थी. जनसंघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही आज हमारी यात्रा यहां तक पहुंची है. प्रधानमंत्री मोदी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. अब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभाल रहे हैं. उनके नेतृत्व में गुजरात के बाद अब देश बदल रहा है. अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के साथ-साथ रामराज्य की प्रेरणा से देश के हर गरीब-जरूरतमंद को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है, ताकि कोई भूखा न रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भी सेवा और जनकल्याण की सभी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है. 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है.

इस अवसर पर मध्यप्रदेश में 20 साल से बंद राज्य परिवहन निगम के अंतर्गत फिर से बसों के संचालन का श्रीगणेश करने जा रहे हैं. मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है. प्रदेश में हाइवे और एक्सप्रेसवे भी तेजी से बनाए जा रहे हैं. राज्य परिवहन निगम की बसें नगरीय निकायों, एक शहर से दूसरे शहर और दूसरे राज्यों तक भी चलाई जाएंगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण आबादी को भी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा का लाभ मिलेगा.

Mohan Yadav people transfers 212.57 crore accounts

‘घर-व्यापार छोड़ा, लेकिन संस्कार और हौसला नहीं’, CM मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष को किया सलाम

किसानों का ख्याल रख रही सरकार

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने के लिए संकल्पित है. मां नर्मदा की कृपा से देवास जिले को भी सिंचाई के पर्याप्त जल मिल रहा है. प्रदेश में अब तक सिंचित कृषि भूमि का रकबा 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है. वर्ष 2002-03 तक कांग्रेस शासन में गेहूं का मूल्य 300-400 रुपए प्रति क्विंटल से आगे नहीं बढ़ा. लेकिन अब हमारी सरकार किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दे रही है. इस वर्ष एमएसपी पर 40 रुपए बोनस का लाभ देते हुए किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा है. दूसरी ओर लाड़ली बहनों को राशि भी हर माह बैंक खाते में भेज रहे हैं. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जिन बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, अगले वर्ष पात्रतानुसार उनके नाम भी जोड़ दिए जाएंगे. अब तक 55 हजार करोड़ से अधिक राशि लाड़ली बहनों को दी गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लाड़ली बहना योजना बंद करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रही है. लेकिन हमारी बहनें मौका आने पर कांग्रेसियों को सबक सिखाएंगी.

स्कूल शिक्षा का बजट 38 हजार करोड़ किया

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं औ बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार देने के लिए सभी प्रकार से प्रयास किए हैं. शासकीय स्कूलों के मेधावी बच्चों को लैपटॉप, स्कूटी, साइकिलें, किताबें और स्कॉलरशिप दी जा रही है. प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ड्रॉप आउट दर कभी 16 प्रतिशत थी, लेकिन हमारी सरकार के प्रयासों से अब ड्रॉप आउट दर शून्य हो गई है. राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा का बजट 38 हजार करोड़ तय किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक 35 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी की बाइक सेवा यात्रा निकाली जा रही है. लगभग 17 हजार किलोमीटर यानी हमारे सेवा यात्री आधी से अधिक दूरी मध्यप्रदेश की धरती पर तय करेंगे. हमारे युवा जिम्मेदार और जागरुक बनें. इनके आधार पर भविष्य का मध्यप्रदेश और देश समृद्ध होगा.

Mohan Yadav people transfers 212.57 crore accounts

‘जीवन अनमोल है…’ CM मोहन यादव बोले- जरूरतमंदों की मदद करना ही मानव धर्म

प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 18 हजार पदों नई भर्ती की है. एमएसएमई सेक्टर से 1 करोड़ 20 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है. मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है. सीएम यादव ने कहा कि नगर कर्णावद पुलिस सहायता केंद्र को थाने में परिवर्तित किया जाएगा. इसके साथ ही शासकीय आवास और खाद आदि के भंडारण के लिए सरकारी गोदाम के निर्माण की अनुमति एवं आवश्यक राशि स्वीकृत की जाती है. पुलिस बल के लिए भी आवास की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर जवान तक 18,000 पदों पर भर्ती की जा रही है. इसके साथ ही सरकार द्वारा कुल 85,000 नए पदों पर भर्ती का कार्य किया जा रहा है.

यात्री ने पीएम मोदी से साझा किया अनुभव

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के बाइकर्स से वर्चुअल संवाद किया. मोहन यादव ने देवास जिले के पुंजापुरा में बाइक राइडर्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन सुना. उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर को वाराणसी से वडनगर (गुजरात) के लिए रवाना हुई यात्रा में 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं. यात्रा विभिन्न राज्यों के अनेक जिलों और गांव से होकर वडनगर गुजरात पहुंचेगी. यात्रा के दौरान सेवा, जन संवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं. यात्रा में विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और उपलब्धियां से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने वाले वाहन भी शामिल हैं. देवास जिले के पुंजापुरा में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बाइक राइडर्स दल के सेवा यात्री दीपेश गोटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद में अब तक की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए.

किसानों, युवाओं और खिलाड़ियों के लिए बड़े फैसले, मोहन यादव कैबिनेट ने 13,790 करोड़ के प्रस्तावों को दी मंजूरी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?