Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो चुका है. टीज़र सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है.
3 February, 2026
रणवीर सिंह के फैंस बेसब्री से उनकी धुरंधर 2 का इंतज़ार कर रहे हैं. ऐसे में आज लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली होगी. दरअसल, आज ही आदित्य धर की धुरंधर 2 का टीज़र जारी किया गया है. 1 मिनट 13 सेकेंड के इस टीजर में रणवीर सिंह का किलर अंदाज़ लोगों के होश उड़ा रहा है. टीज़र में रणवीर के अलावा संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, फैंस अक्षय खन्ना की प्रेजेंस को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं. मगर ये भी सच है कि दूसरे पार्ट में रणवीर को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल हो जाएगा. टीज़र के साथ-साथ धुरंधर के मेकर्स ने पार्ट 2 की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है.

नया ट्विस्ट
‘धुरंधर’ के पहले पार्ट की तरह इसका सीक्वल भी नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगा, तो अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि यहां एक बड़ा ट्विस्ट है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के दूसरे और आखिरी हिस्से ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर और टीज़र सीधे तौर पर एक बड़े बदलाव की तरफ इशारा कर रहा है. दरअसल, उम्मीद है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ नेटफ्लिक्स के साथ-साथ जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम हो सकती है. मंगलवार की सुबह जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने फिल्म का धमाकेदार पोस्टर और टीज़र रिलीज़ किया, जिसमें रणवीर सिंह अपने ‘हमजा अली मजारी’ वाले रोल में नजर आ रहे हैं. पार्ट 2 की पहली झलक देखने के बाद अंदाज़ा लगाना काफी आसान है कि इस बार मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा खूनी होने वाला है.
यह भी पढ़ेंःएंटार्कटिका से लेकर त्रेतायुग तक की सैर कराएगी Rajamouli फिल्म, देखने के लिए करना होगा इंतज़ार

पैन-इंडिया रिलीज की तैयारी
ये फिल्म सिर्फ हिंदी ऑडियन्स तक ही सीमित नहीं रहेगी. धुरंधर के मेकर्स इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. जिस तरह से फिल्म के पहले पार्ट को थिएटर्स और बाद में नेटफ्लिक्स पर रिस्पॉन्स मिला है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ेंः Shahid Kapoor की O Romeo पर मंडराए बादल, क्या ‘उस्तरा’ की कहानी रोक देगी फिल्म की रिलीज?
