Shahid Kapoor O Romeo: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज़ से पहले ही चर्चा में है. इस बार फिल्म की रिलीज़ पर गहरे बादल मंडरा रहे हैं. आप भी जानें पूरा मामला.
3 February, 2026
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले कानूनी पछड़ों में फंसती दिख रही है. दरअसल, मुंबई की एक अदालत में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की याचिका दायर की गई है. इस पिटिशन में दावा किया गया है कि विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ पछड़े फिल्म एक अनऑथराइज्ड बायोपिक है, जो पिटिशन फाइल करने वाले के पिता की लाइफ पर बेस्ड है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म मेकर्स ने बिना परमिशन के इस कहानी का इस्तेमाल किया है.

पिटिशन में दावा
शिकायत करने वाले का कहना है कि फिल्म में उनके पिता की लाइफ को गलत तरीके से पेश किया गया है. उनके मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ की कहानी न सिर्फ उनके पिता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएगी, बल्कि उनके परिवार पर भी नेगेटिव प्रभाव डालेगी. याचिका में कहा गया है कि फिल्म मेकर्स ह्यूमन ट्रेजडी को बिजनेस के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. आपको बता दें कि ‘ओ रोमियो’ मेकर्स ये आरोप अंडरवर्ल्ड फिगर हुसैन उस्तरा की बेटी ने लगाए हैं.
यह भी पढ़ेंःअब घर बैठे सुनेंगे Sunny Deol की दहाड़, जानें कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Border 2

मेकर्स का कहना
विशाल भारद्वाज और साजिद नाडियाडवाला की टीम इन आरोपों को खारिज कर रही है. उनका कहना है कि ‘ओ रोमियो’ पूरी तरह से एक फिक्शन कहानी है और इसका किसी भी रीयल कैरेक्टर से कोई संबंध नहीं है. कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म फेमस राइटर हुसैन जैदी की बुक ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर बेस्ड है. अब अदालत इस मामले की सुनवाई 6 फरवरी को करेगी. अब देखना यह होगा कि इस कानूनी लड़ाई का फिल्म की रिलीज पर क्या असर पड़ता है. वैसे, शाहिद कपूर के अलावा इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, गौरव शर्मा और फरीदा जलाल जैसे एक्टर्स भी हैं. वैसे, ये फिल्म 13 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.
News Source: Press Trust of India (PTI)
यह भी पढ़ेंः चूक गईं अनुष्का शंकर, दलाई लामा को मिला पहला ग्रैमी, देखें बेस्ट एल्बम से बेस्ट सिंगर तक विनर्स की लिस्ट
