Silver Payal Design: चांदी की पायल हर उम्र की लड़कियों को पसंद होती है. यही वजह है कि आज हम आपके लिए सिल्वर पायल के बिल्कुल लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइन्स लेकर आए हैं.
4 February, 2026
शादीशुदा लड़कियों के सोलह श्रृंगार में पायल की खास जगह होती है. पहले के टाइम में हैवी पायल पहनने का ट्रेंड था, लेकिन आजकल लड़कियां ऐसे डिजाइन्स पसंद कर रही हैं जो स्टाइलिश भी हों और पहनने में लाइटवेट भी. अगर आप भी अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चांदी की नई पाजेब तलाश रही हैं, तो ये 6 ट्रेंडी ऑप्शंस आपके लिए परफेक्ट रहेंगे. ये लाइटवेट पायल आपके पैरों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगे.

सिंगल चेन पायल
अगर आप ऑफिस जाती हैं या आपको बहुत ज्यादा तामझाम पसंद नहीं है, तो सिंगल चेन वाली चांदी की पायल सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसमें पतली सी चेन होती है, जो काफी एलिगेंट लुक देती है. आप इसे वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पेयर कर सकती हैं.

फ्लोरल मोटिफ
जूलरी में फ्लोरल डिजाइन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते. इन डिजाइन्स में छोटी-छोटी कलियां या फूल बने होते हैं. ये डिजाइन एथनिक वियर यानी सूट और साड़ी के साथ बहुत अच्छा लगता है. डेली वियर के हिसाब से पायल काफी मजबूत और टिकाऊ भी होती है.

घुंघरू वाली पायल
पायल हो और छन-छन न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? डेली वियर के लिए ऐसे डिजाइन्स आ रहे हैं जिनमें बहुत छोटे घुंघरू लगे होते हैं. इनकी आवाज बहुत धीमी होती है जो आपको एक ट्रेडिशनल फील देती है.
यह भी पढ़ेंःकानों की लकीरें या स्टाइल की जंजीरें? Ear Chain पहनकर आप भी मचाएं फैशन की दुनिया में सनसनी

ऑक्सीडाइज्ड
आजकल ऑक्सीडाइज्ड पॉलिश वाली चांदी की पायल बहुत ट्रेंड में है. इनमें ट्रेडिशनल डिजाइन लड़कियों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं. अगर आप इंडो-वेस्टर्न कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह की सिल्वर पायल आपके पैरों को और खूबसूरत बना देंगी.

स्टार चार्म
कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच चार्म वाली पायल काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी हैं. इसमें चांदी की चेन के साथ छोटे-छोटे पैटर्न जैसे दिल, स्टार और बटरफ्लाई लटकी होती हैं. ये देखने में बहुत ही क्यूट लगती है और डेली वियर के लिए काफी कंफर्टेबल भी रहती हैं.

टू-लेयर
जिन लड़कियों को थोड़ा हैवी लुक पसंद है, उनके लिए टू-लेयर पायल बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें दो पतली लेयर होती हैं जो, बहुत क्लाई लुक देती हैं. ये डिजाइन पैरों को भरा-भरा दिखाता है. आप अपने सूट और साड़ियों के साथ इन्हें पहने.
यह भी पढ़ेंः Work From Home हो या डिनर डेट, ये 6 Kurta Sets आपको देंगे स्टाइल और सुकून का परफेक्ट कॉम्बो
