Ear Chain Design: पिछले काफी टाइम से जूलरी फैशन में काफी कुछ बदलाव हुए हैं. कुछ ट्रेंड तो सालों बाद लौटकर आए और छा गए. इन्हीं में से एक है इयर चेन का फैशन.
1 February, 2026
कल तक जिसे हम अपनी नानी-दादी के जूलरी बॉक्स या शादी के भारी-भरकम कान फूल के तौर पर देखते थे, आज वही ईयर चेन फैशन की दुनिया में तहलका मचा रही है. चाहे दुर्गा पूजा का पंडाल हो या रेड कार्पेट, बॉलीवुड की हसीनाएं इस ट्रेडिशनल गहने को एक नए और बोल्ड अंदाज में पेश कर रही हैं. जेनरेशन जेड यानी Gen Z ने इसे अपनी पहचान और स्टाइल का जरिया बना लिया है, जिसमें पुरानी यादें भी जुड़ी हैं और मॉडर्न कूलनेस भी.

शाही सफर
इंडियन जूलरी के इतिहास में ईयर चेन पुराना नाम है, जिसे ‘कान फूल’ के नाम से जाना जाता था. इसका काम सिर्फ खूबसूरती बढ़ाना ही नहीं, बल्कि भारी झुमकों के वजन को संभालना भी था. सोने, मोती और कीमती जेमस्टोन से जड़ी ये चेन कभी रानियों और राजकुमारियों की खूबसूरती में चार चांद लगाती थीं.

नया टाइम, पुराना फैशन
टाइम बदला और अब ये ईयर चेन सिर्फ ट्रेडिशनल शादियों तक सीमित नहीं रही. आज के बड़े डिजाइनर्स इसे हल्के मेटल में भी बना रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि जहां एक तरफ ये भारतीय परंपरा का हिस्सा है, वहीं दूसरी तरफ ग्रंज स्टाइल पसंद करने वाली यंग जेनेरेशन के बीच ये एक फैशन स्टेटमेंट बन गई है.
यह भी पढ़ेंःSilver Boho Jhumka पहनकर मिनटों में मिलेगा बॉलीवुड हीरोइन जैसा लुक, मार्केट में कर रहे हैं खूब ट्रेंड

बॉलीवुड ने बनाया कूल
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस ने ईयर चेन को दोबारा ट्रेंड में लाने के लिए काफी मेहनत की है. उनके स्टाइलिंग सेंस ने ये साबित कर दिया कि ईयर चेन पहनने के लिए आपको हमेशा हैवी हार की जरूरत नहीं है. हाल ही में दुर्गा पूजा के लिए आलिया ने एक सिंपल जामदानी साड़ी के साथ गोल्ड ईयर चेन पहनी. उनका ये मिनिमलिज्म लुक फैंस को काफी पसंद आया. आलिया के अलावा जान्हवी कपूर, अदिति राव हैदरी और शोभिता धुलिपाला जैसी हसिनाएं भी अपने ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ ईयर चेन पहनकर लाइटलाइट लूट चुकी हैं.

स्टाइलिंग टिप्स
अगर आप भी इस ट्रेंड को आज़माना चाहती हैं, तो कुछ ईज़ी टिप्स फॉलो करें. हेयरस्टाइल- ईयर चेन तभी दिखती है जब बाल कान के पीछे बंधे हों या साइड स्वीप किए गए हों. एक क्लीन बन या जूड़ा इसके लिए सबसे बेस्ट है. इसके अलावा अगर आप ईयर चेन पहन रही हैं तो, गले में हैवी हार पहनने से बचें. वहीं, ये जरूरी नहीं कि आप इसे सिर्फ साड़ी के साथ पहनें. आप इसे डेनिम या वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनकर एक फ्यूजन लुक भी क्रिएट कर सकती हैं.
यह भी पढ़ेंः वेडिंग सीजन में धूम मचा रहे हैं ये 6 ट्रेंडी Velvet Bangles के डिजाइन्स, आप भी पहनकर करें पार्टी में शाइन
