Mirzapur: The Movie: करोड़ों लोगों की फेवरेट वेब सीरीज अब जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाली है. दरअसल, मिर्जापुरः द मूवी इसी साल थिएटर्स में भौकाल मचाएगी. आप भी जानें डिटेल्स.
5 February, 2026
मिर्जापुर के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी और क्या होगी? दरअसल, कालीन भैया का स्वैग, गुड्डू पंडित का गुस्सा और मुन्ना भैया का वो बेखौफ अंदाज अब मोबाइल की छोटी स्क्रीन से निकलकर सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाला है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करके अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज़ डेट का भी खुलासा कर दिया है. यानी अब तक जिन किरदारों आप अपने टीवी या फोन की स्क्रीन पर देखते आए थे, अब आप उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे.

दोगुना मज़ा
साल 2018 में जब प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर का पहला सीजन आया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि छोटे शहर की ये कहानी घर-घर में इतनी फेमस हो जाएगी. अब मेकर्स इस सीरीज को एक बड़े सिनेमा एक्सपीरियंस में बदलने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स के एक ऐसे खास चैप्टर को सामने लाएगी, जिसे फैंस ने आज तक नहीं देखा है. इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, ‘अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर’.
यह भी पढ़ेंःरिलीज़ हुआ Dhurandhar 2 का टीज़़र, पहले पार्ट से कहीं ज्यादा खूंखार होगा Ranveer Singh का अंदाज

मुन्ना भैया की वापसी
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की सबसे बड़ी यूएसपी जो फैंस को क्रेजी कर रही है, वो है मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु की वापसी. सीरीज के पिछले सीजन में उनके किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. हालांकि, फिल्म में उनकी मौजूदगी ने इंटरनेट पर एक बार फिर फैंस को क्रेज़ी कर दिया है. कालीन भैया के कैरेक्टर में पंकज त्रिपाठी और गुड्डू पंडित के रोल में अली फजल एक बार फिर आमने-सामने होंगे. इनके अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी और रसिका दुगल जैसे शानदार कलाकार भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे.

परदे के पीछे
फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. इसका डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने संभाला किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. इन्होंने ही ‘मिर्जापुर’ सीरीज में ऑडियन्स को अपनी कहानी से बांधे रखा था. मिर्जापुर की ताकत उसकी रॉ और ग्रिटी कहानी रही है और फिल्म में भी उसी क्राइम और पावर स्ट्रगल को बड़े लेवल पर दिखाने का प्रोमिस किया जा रहा है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इसी साल 4 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. यानी आप भी इस तारीख को मार्क कर लीजिए, क्योंकि मिर्जापुर की गद्दी की ये लड़ाई इस बार थिएटर्स में सीटियां बजवाने आ रही है.
यह भी पढ़ेंः नेशनल क्रश और धक-धक गर्ल आईं साथ, कैसे सुलझेगी ‘मां-बहन’ की मर्डर मिस्ट्री?
News Source: Press Trust of India (PTI)
