Maa Behen: माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जल्द ही नेटफ्लिक्स की नई फिल्म ‘मां बहन’ लेकर आ रही हैं. इसमें उनके साथ भोजपुरी स्टार रवि किशन भी दिखाई देंगे.
4 February, 2026
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. इस बार उनके साथ हैं नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी भी हैं. दरअसल, नेटफ्लिक्स ने अपनी साल 2026 की नई फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा ‘मां बहन’ की हो रही है. इस फिल्म में माधुरी और तृप्ति के साथ देसी स्वैग वाले रवि किशन भी नजर आएंगे. एक तो शानदार स्टारकास्ट और दूसरी तरफ इस फिल्म का नाम फैंस का काफी अट्रैक्ट कर रहा है.

रसोई में डेड बॉडी
‘मां बहन’ की कहानी बड़ी ही दिलचस्प होने के साथ-साथ थोड़ी अजीबोगरीब है. फिल्म रेखा यानी माधुरी दीक्षित और उनकी दो बेटियों जया और सुषमा के इर्द-गिर्द घूमती है. एक संस्कारी और पुराने खयालात वाले मोहल्ले में रहने वाली इस फैमिली की लाइफ तब पलट जाती है जब अचानक उनकी रसोई में पड़ोसी की लाश मिलती है. अब इस मुसीबत से ये तीनों महिलाएं कैसे निकलती हैं, यही फिल्म का असली थ्रिल है. ‘मां बहन’ को ‘तुम्हारी सुलु’ फेम डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है जो अपनी अलग कहानियों के लिए जाने जाते हैं.
यह भी पढ़ेंः Shahid Kapoor की O Romeo पर मंडराए बादल, क्या ‘उस्तरा’ की कहानी रोक देगी फिल्म की रिलीज?

फिल्म की खासियत
लंबे टाइम के बाद कॉमेडी में हाथ आजमाने जा रही माधुरी दीक्षित ने बताया कि जब उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें ये एक ‘डिसफंक्शनल फैमिली’ की मजेदार कहानी लगी. एक्ट्रेस ने कहा कि वो काफी टाइम से कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार करना चाहती थीं. सेट पर काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर उन्होंने बताया कि पूरी टीम के साथ उनकी ट्यूनिंग एकदम फिट बैठी.

तृप्ति डिमरी का सपना
तृप्ति डिमरी इन दिनों हर दूसरी बड़ी फिल्म का हिस्सा बन रही हैं. वो माधुरी के साथ काम करके फूली नहीं समा रही हैं. तृप्ति का कहना है कि वो बचपन से माधुरी की बहुत बड़ी फैन रही हैं. उन्होंने माधुरी की तारीफ करते हुए कहा कि वो न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं बल्कि एक शानदार और जमीन से जुड़ी इंसान भी हैं.
News Source: Press Trust of India (PTI)
यह भी पढ़ेंः रिलीज़ हुआ Dhurandhar 2 का टीज़़र, पहले पार्ट से कहीं ज्यादा खूंखार होगा Ranveer Singh का अंदाज
