Home Lifestyle Janhvi Kapoors के कलेक्शन में हैं एक से बढ़कर एक डिजाइनर साड़ी, पहनकर आप लगेंगी अपने घर की रानी

Janhvi Kapoors के कलेक्शन में हैं एक से बढ़कर एक डिजाइनर साड़ी, पहनकर आप लगेंगी अपने घर की रानी

by Preeti Pal
0 comment
Janhvi Kapoors के कलेक्शन में हैं एक से बढ़कर एक डिजाइनर साड़ी, पहनकर आप लगेंगी अपने घर की रानी

Janhvi Kapoors Saree Collection: अगर आप भी जान्हवी कपूर के स्टाइल से इंस्पायर हैं, तो आज आपके लिए एक्ट्रेस का डिजाइनर साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं.

6 February, 2026

जान्हवी कपूर के वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक आउटफिट हैं. हालांकि, उन्हें साड़ी पहनना सबसे ज्यादा पसंद है. वो इसे किसी बंधे-बंधाए स्टाइल की तरह नहीं, बल्कि बहुत ही शानदार अंदाज में कैरी करती हैं. उनके कलेक्शन में आपको पुरानी हेरिटेज साड़ियां, एक्सपेरिमेंटल डिजाइन और सिंपल कॉटन, सब कुछ देखने को मिल जाएगा. फ्लोरल प्रिंट्स वाले पल्लू, पर्ल और बारीक ज़री के काम वाली साड़ियां जान्हवी कपूर को काफी ज्यादा पसंद हैं. ऐसे में कभी वो मनीष मल्होत्रा की साड़ियों में नजर आती हैं, तो कभी ‘डि पेट्सा’ जैसे मॉर्डन ब्रांड्स की साड़ी में. कहा जा सकता है कि जान्हवी के लिए साड़ी सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि हर मौके और मूड के हिसाब से ढल जाने का फ्रेमवर्क है. ऐसे में अगर आप भी उनके साड़ी लुक्स पसंद करती हैं तो, आज आपके लिए उन्हीं का कलेक्शन लाए हैं.

ऑर्गेंज़ा साड़ी

जान्हवी कपूर के सबसे यादगार साड़ी लुक्स में से एक है ये ऑर्गेंजा लुक. क्रीम कलर की ऑर्गेंजा साड़ी में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. बालों में गजरा, परफेक्ट स्टेटमेंट जूलरी और लाइट मेकअप के साथ जान्हवी ने इस साड़ी लुक को कम्पलीट किया.

बनारसी

गोल्डन और रेड के कॉम्बिनेशन वाली बनारसी साड़ी में जान्हवी कपूर की खूबसूरती देखकर किसी का भी मन नहीं भरेगा. उन्होंने इस साड़ी को एंटीक चोकर हार और चेन वाली झुमकी के साथ स्टाइल किया. माथे पर छोटी बिंदी लगाकर उन्होंने इस ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया.

मॉर्डन डिजाइन

अपनी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के प्रमोशन इवेंट के लिए जान्हवी ने इस खूबसूरत साड़ी को चुना. अगर आप भी साड़ी में मॉर्डन लुक चाहती हैं तो, इस वेडिंग सीज़न इस तरह का लुक ट्राई कर सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः चाहिए रॉयल अंदाज और कंफर्ट का कॉम्बिनेशन? पहनें ये शानदार क्लासिक Afghani Salwar Kameez

ब्लू साड़ी

अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर के लिए जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी के पुराने कलेक्शन से एक शानदार साड़ी चुनी. ये गोल्डन और कोबाल्ट ब्लू कलर की साड़ी थी, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. श्रीदेवी ने इस साड़ी को साल 2017 में पहना था.

शिफॉन साड़ी

हल्की फुल्की शिफॉन साड़ी लगभग हर लड़की की पसंद होती है. जान्हवी कपूर की पेस्टल पिंक कलर की शिफॉन साड़ी में गजब लग रही हैं. उन्होंने इस साड़ी को हॉल्टर नेक ब्लाउज और लाइट मैचिंग जूलरी के साथ स्टाइल किया.

सिल्क साड़ी

सिल्क साड़ी का ट्रेंड और फैशन कभी नहीं जाता. यही वजह है कि इन साड़ियों की डिमांड कभी कम नहीं होती. जान्हवी भी ब्लू कलर की सिल्क साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. आप भी उनकी तरह ट्रेडिशन लुक चाहती हैं तो, एक सिंपल सिल्क साड़ी अपने कलेक्शन में जरूर रखें.

यह भी पढ़ेंः इंटरव्यू में दिखना है बॉस? फॉलो करें Method Dressing और पाएं अपनी पसंद की जॉब!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?