Home Latest News & Updates नीदरलैंड्स को हराने में पाकिस्तान के छूटे पसीने, एक कैच ने पलटा पूरा मैच; आखिरी ओवर तक पहुंचा खेल

नीदरलैंड्स को हराने में पाकिस्तान के छूटे पसीने, एक कैच ने पलटा पूरा मैच; आखिरी ओवर तक पहुंचा खेल

by Sachin Kumar
0 comment
PAK vs NED Match

PAK vs NED : आईसीसी टी-20 टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है. नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच में पहला मुकाबला खेला गया और पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीच लिया. हालांकि, नीदरलैंड ने भी कमाल का प्रदर्शन किया.

PAK vs NED : आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर होते-होते बच गया. पाकिस्तान ने नीदलैंड्स को तीन विकेट से हरा दिया और ये मुकाबला कोलंबो में खेला गया. इस मैच में नीदलैंड्स की तरफ से दिए गए 148 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 119 रनों पर जूझने लगी. टीम को 2 ओवर में 29 रनों की जरूरत थी. इसी बीच 19वें ओवर में मैच का पूरा रुख बदल गया और इस ओवर में पाकिस्तान के बल्लेबाज फहीम अशरफ और शाहिद अफरीदी ने 25 रन बंटोरने का काम किया.

एक कैच ने पलटा पूरा मैच

19वें ओवर की पहली गेंद पर फहीम ने छक्का जड़ दिया और दूसरी ही गेंद पर मैक्स ओडॉड ने फहीम का आसान सा कैच छोड़ दिया. इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज ने जीवनदान का पूरा लाभ उठाते हुए. उन्होंने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर मैच का पूरा रुख बदल दिया. आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और उसने 3 गेंदें रहते हुए मुकाबले को जीत लिया. इस दौरान फहीम ने 11 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 29 रन और शाहीन अफरीदी 5 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. वहीं, इससे पहले नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 147 रन बनाए थे. एक कैच ने नीदलैंड्स की जीत को हरा में तब्दील कर दिया. हालांकि, इस मैच में नीदरलैंड ने पाकिस्तान की सांस को अटका दिया था और अफगानिस्तान होती तो वह शायद इस मैच को आसानी से जीत ले जाती.

ऐसी रही नीदरलैंड्स की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड ने की शुरुआत अच्छी रही थी. पहले विकेट के लिए 28 रनों की पार्टनरशिप हुई और चौथे ओवर में पहला विकेट मैक्स का गिरा. इसके अगले ही ओवर में माइकल भी पवेलियन की तरफ लौट गए. इस दौरान खास बात यह रही कि रनों की गति नहीं रुकी और 13वें ओवर में टीम को चौथा झटका लगा. उस वक्त टीम का स्कोर 105 रनों पर था. नीदरलैंड्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन स्कॉट एडवर्ड्स (37) ने बनाए. उनकी पारी के बदौलत नीदरलैंड्स ने बोर्ड पर 147 रनों का स्कोर लगा दिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान : सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा और अबरार अहमद.

नीदरलैंड्स : माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, काइल क्लेन और पॉल वैन मीकेरेन.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया ने रिकॉर्ड स्तर स्कोर बनाने के बाद जीता U19 विश्व कप, छठी बार अपने नाम किया खिताब; देखें पूरा हाल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?