Home Lifestyle खूबसूरती ऐसी कि सब देखते रह जाएं, Anarkali Suit पहनकर आप भी पार्टी में बिजली गिराएं

खूबसूरती ऐसी कि सब देखते रह जाएं, Anarkali Suit पहनकर आप भी पार्टी में बिजली गिराएं

by Preeti Pal
0 comment
खूबसूरती ऐसी कि सब देखते रह जाएं, Anarkali Suit पहनकर आप भी पार्टी में बिजली गिराएं

Anarkali Suit: अगर आप भी किसी पार्टी या फैमिली फंक्शन में सबसे एलिगेंट और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आज ही अपने लिए अनारकली सूटों की शॉपिंग शुरू कर दें.

7 February, 2026

अनारकली कुर्ता सेट का ट्रेंड ऐसा है, जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. दशकों पहले भी ये ट्रेंड में था और आगे भी रहेगा. रॉयल फैमिलीज से लेकर आम घरों की लड़कियां भी अनारकली सूटों की दीवानी हैं. यही वजह है कि शादी-ब्याह के सीज़न में इनकी डिमांड और बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप भी पार्टी या फंक्शन में सबेस बेस्ट दिखना चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में भी अनारकली सूटों के लिए जगह बना लें. ये डिजाइनर और एलिगेंट सूट आपको हर जगह लाइमलाइट में खड़ा कर देंगे. ऐसे में आप भी इनका लेटेस्ट कलेक्शन देख लें.

अंगरखा

अनारकली सूटों में अंगरखा पैटर्न काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. तारा सुतारिया ने यहां चिकनकारी अंगरखा स्टाइल वाला अनारकली कुर्ता सेट पहनकर लोगों का दिल जीता. आप भी उनकी तरह पेस्टल कलर्स के अंगरखा कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं.

चोली स्टाइल

अनारकली में भी अलग-अलग स्टाइल आते हैं. इन्हीं में से एक है चोली स्टाइल. अगर आप भी सोनम बाजवा की तरह एलिगेंट और रॉयल लुक चाहती हैं तो, इस तरह का अनारकली पहन सकती हैं. स्टाइलिंग के लिए आप एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

ब्लैक लुक

बॉलीवुड की बिब्बोजान यानी अदिति राव हैदरी का ये ब्लैक अनारकली कुर्ता लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. उन्होंने इस कुर्ता सेट को स्टेटमेंट लॉन्ग इयररिंग, लाइट मेकअप और एक मैचिंग माइक्रो बिंदी के साथ स्टाइल किया था.

यह भी पढ़ेंःJanhvi Kapoors के कलेक्शन में हैं एक से बढ़कर एक डिजाइनर साड़ी, पहनकर आप लगेंगी अपने घर की रानी

फ्लोर लेंथ

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी फ्लोर लेंथ अनारकली सूट में गजब की खूबसूरत लग रही हैं. उनके इस पेस्टल कलर के फ्लोर लेंथ अनारकली सूट में प्लंजिंग नेकलाइन थी, जो उनके लुक को मॉर्डन बना रही थी. परफेक्ट जूलरी के साथ उन्होंने इस लुक को कम्पलीट किया.

लूज़ फिटिंग

अगर आप भी उन लड़कियों में से हैं, जो कंफर्ट के साथ समझौता नहीं करतीं और स्टाइल भी चाहती हैं तो, आप सोनम कपूर का ये लुक देगें. उन्होंने लूज़ फिटिंग वाला लाल रंग का अनारकली सूट पहना है. इसे उन्होंने प्लेन दुपट्टे के साथ पेयर किया.

वेलवेट स्टाइल

अगर आप किसी ऐसी जगह फंक्शन अटेंड करने जा रही हैं, जहां हल्की ठंड है तो, आप माहिरा खान की तरह वेलवेट अनारकली सूट भी पहन सकती हैं. ये आपको ठंड से भी बचाएगा और महफिल में सबसे स्टाइलिश भी दिखाएगा. आप भी माहिरा खान की तरह अपने लुक को स्टाइल कर सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः चाहिए रॉयल अंदाज और कंफर्ट का कॉम्बिनेशन? पहनें ये शानदार क्लासिक Afghani Salwar Kameez

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?