Mardaani 3 OTT Release: बॉलीवुड की क्वीन यानी रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ थिएटर्स में लोगों का दिल जीत रही है. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसकी ओटीटी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.
7 February, 2026
बॉलीवुड की बब्बर शेरनी यानी रानी मुखर्जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने धाकड़ अंदाज में लौट आई हैं. लगभग 3 साल के लंबे इंतजार के बाद, 30 जनवरी, 2026 को उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. थिएटर्स में इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, रानी के बहुत से ऐसे फैंस भी हैं जो, ‘मर्दानी 3’ की ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी रानी मुखर्जी के शिवानी रॉय के बेखौफ पुलिस ऑफिसर वाले कैरेक्टर को मिस कर रहे थे, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है.

ओटीटी रिलीज
अगर आप भीड़भाड़ से बचकर अपने घर के सोफे पर बैठकर रानी की एक्शन थ्रिलर मूवी ‘मर्दानी 3’ का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इसकी ओटीटी रिलीज की डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. फिल्म के शुरुआती क्रेडिट्स से ये क्लियर हो चुका है कि ‘मर्दानी 3’ का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स है. हालांकि, मेकर्स या नेटफ्लिक्स ने अभी तक किसी डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है. मगर बॉलीवुड फिल्मों के ओटीटी पर आने का एक पैटर्न होता है. आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर दस्तक दे देती हैं. इस हिसाब से उम्मीद की जा रही है कि ‘मर्दानी 3’ मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते यानी 13 मार्च से 27 मार्च के बीच नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है. अच्छी बात ये है कि नेटफ्लिक्स पर ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ पहले से मौजूद हैं, तो आप घर बैठे रानी की इस पूरी हिट सीरीज का मजा ले पाएंगे.
यह भी पढ़ेंः प्यार, तकरार और ढेर सारा इंतज़ार, Gen Z के ये 10 फेवरेट K Drama आपको मॉडर्न डेटिंग के हर रंग दिखाएंगे!

इस बार की कहानी?
अभिराज मिनावाला के डायरेक्शन में बनी ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी शिवानी रॉय बनकर एक बार फिर सेंसिटिव केस को सुलझाती नजर आ रही हैं. इस बार उन्हें इंडियन एंबेसडर साहू की बेटी और उनके केयरटेकर की बेटी को ढूंढने का काम सौंपा गया है, जिन्हें किडनैप किया जाता है. इन्वेस्टिगेशन में शिवानी का सामना ‘अम्मा’ से होता है, जो एक चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क की लीडर है. जो केस सिर्फ 2 बच्चियों की किडनैपिंग से शुरू हुआ था, वो देखते ही देखते 93 लापता लड़कियों की एक डरावनी सच्चाई में बदल जाता है. फिल्म में रानी के अलावा मलिका प्रदास, जानकी बोडीवाला, जिशु सेनगुप्ता और अवनी जोशी जैसे कलाकार भी हैं.

बॉक्स ऑफिस का हाल
‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही स्लो ओपनिंग की. पहले हफ्ते में इस फिल्म की कमाई सिर्फ 26.30 करोड़ रुपये ही पहुंच पाई. वैसे भी इसकी राह इतनी आसान नहीं थी, क्योंकि सिनेमाघरों में सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान चल रहा है. ‘बॉर्डर 2’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में रानी मुखर्जी की फिल्म को स्क्रीन और ऑडियन्स के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है.
यह भी पढ़ेंः ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल: निर्देशक के खिलाफ FIR, मायावती ने कहा- फिल्म पर लगे रोक
