T20 World Cup : पीसीबी की तरफ से भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने को लेकर क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच ICC ने पाकिस्तान के साथ वर्चुअली मीटिंग करने का भी फैसला किया है.
T20 World Cup : टी-20 विश्व कप के शुरुआत होने के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ड्रामेबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित मुकाबले को लेकर क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीन उल इस्लाम भी लाहौर पहुंचे हैं. पीसीबी अध्यक्ष की यह यात्रा ऐसा वक्त में हुई है जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है और इसी बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक वर्चुअली मीटिंग बुलाने का भी फैसला किया है. बताया जा रहा है कि अमीन का मकसद है कि पाकिस्तान के फैसले पर फिर से सोचने के लिए मनाना है.
नकवी ने बॉयकॉट को लेकर ज्यादा नहीं बोला
फिलहाल PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करने के लिए सरकारी निर्देशों में ज्यादा कुछ नहीं कहा है. हालांकि, कुछ सूत्रों ने बताया है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLB) द्वारा पीसीबी को एक ईमेल भेजने के बाद स्थिति थोड़ी बदल गई है, जिसमें बॉयकॉट खत्म करने का आग्रह किया गया है. इसके अलावा आईसीसी के सीईओ संग गुप्ता भी कोलंबो पहुंचे, जहां पर उन्होंने श्रीलंका बोर्ड के प्रेसिडेंट शमी सिल्वा से मुलाकात की.
इसी बीच आईसीसी ने मामले को सुलझाने के लिए एक इमरजेंसी बैठक भी बुलाई है. यह मीटिंग वर्चुअली होने वाली है. इसमें मुख्य रूप से ICC के CEO संजोग गुप्ता, PCB प्रमुख मोहसिन नकवी और BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के शामिल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.
ICC कर रहा है व्यवस्थित तरीके से बातचीत
वहीं, ICC ने पहले ही पाकिस्तान से इस बारे में सफाई मांगी है कि फोर्स मेज्योर क्लॉज का इस्तेमाल करके टीम, भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने को लेकर सही कैसे ठहरा सकती है. शुरुआत में पीसीबी ने बहिष्कार का ऐलान करके इसका ठीकरा सरकार पर फोड़ने की कोशिश की थी. लेकिन अब उसके पास कोई ठोस तर्क नहीं है तो PCB ने ICC से बातचीत के लिए संपर्क साधा है. हालांकि, ICC अभी अपने मैनेजमेंट के साथ मिलकर व्यवस्थित तरीके से बातचीत कर रहा है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संस्था का कहना है कि बातचीत इसलिए भी जरूरी है क्योंकि खेल का हित एकतरफा कार्रवाई से ऊपर होना चाहिए. पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया था, जिसके बाद स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल होने का न्योता दे दिया गया.
यह भी पढ़ें- नीदरलैंड्स को हराने में पाकिस्तान के छूटे पसीने, एक कैच ने पलटा पूरा मैच; आखिरी ओवर तक पहुंचा खेल
News Source: PTI
