T20 World Cup 2026 : अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने नामीबिया को हराने का लक्ष्य रखा है. इसी बीच मैच से पहले भारतीय टीम दिल्ली पहुंच गई है और उन्होंने गंभीर के घर पर एक डिनर पार्टी भी की.
T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 विश्व कप में संयुक्त राज्य अमेरिका को हराने के बाद भारतीय टीम अब दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार को दिल्ली में स्थित अपने आवास पर एक डिनर पार्टी रखी. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम बॉन्डिंग, रणनीति और मानसिक तनाव को कम करते हुए दिखी. हालांकि, इस डिनर पार्टी में खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ भी शामिल हुआ.
सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिसमें गौतम गंभीर अपने घर में पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान बैटिंग कोच सिंताशु कोटक समेत कई सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद था. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस पार्टी में शामिल हुए. खिलाड़ियों ने एक सकारात्मक माहौल में अपना समय बिताया और आगामी मैच के बारे में थोड़ी चर्चा की.

पारिवारिक माहौल बनाने के लिए पार्टी
वहीं, गौतम गंभीर इस तरह के आयोजन पहले भी करते रहे हैं. ताकि खिलाड़ियों के ऊपर से किसी भी स्तर से दबाव को कम किया जाए. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी एक पार्टी का आयोजन किया था. माना जाता है कि गंभीर यह पार्टी इसलिए भी आयोजित करते हैं ताकि टीम में एक पारिवारिक माहौल बनाया जा सके. साथ ही स्टाफ और खिलाड़ियों के बीच जो भी समस्याएं हो उसे एक परिवार की तरह ही सुलझाया जाए और पूरी टीम एक शानदार तालमेल के साथ मैदान पर उतरें.

भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया था
बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने अमेरिका को 29 रनों से हरा दिया. इस दौरान कप्तान सूर्या ने तूफानी अंदाज में 87 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए. उन्होंने अपने दम पर ही टीम का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 161 रनों तक पहुंचा दिया. भारतीय टीम का स्कोर 18वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन था. एक तरफ जहां मुश्किल पिच पर टीम इंडिया के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए तो वहीं सूर्या ने धैर्य के साथ आक्रामक पारी खेलकर स्कोर को ठीक कर दिया.

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी ने भी क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने चार ओवर में 29 रन पर तीन विकेट लेने का काम किया. इसके बाद धीरे-धीरे मैच भारत की झोली में पहुंचा दिया. USA पर जीत के बाद भारतीय टीम की नजर नामीबिया के खिलाफ जीत पर अड़ी है. साथ ही गंभीर के घर पर आयोजित इस पार्टी में खिलाड़ियों के मानसिक तनाव को ठीक करना है और एक बार फिर फ्रेश होकर मैदान पर जीतकर उतरने के लिए प्रोत्साहित करना है.
यह भी पढ़ें- खराब शुरुआत के बाद NZ ने मचाया कहर! अफगान टीम को 5 विकेट से हराया; 2 बल्लेबाजों ने किया कमाल
News Source: PTI
