Home Latest News & Updates CSK के खिलाफ हैदराबाद की जीत पर झूमी काव्या मारन! वाइल्ड सेलिब्रेशन का हुआ वीडियो वायरल

CSK के खिलाफ हैदराबाद की जीत पर झूमी काव्या मारन! वाइल्ड सेलिब्रेशन का हुआ वीडियो वायरल

by Sachin Kumar 19 April 2026, 12:09 PM IST (Updated 20 April 2026, 1:36 PM IST)
19 April 2026, 12:09 PM IST (Updated 20 April 2026, 1:36 PM IST)
Kavya Maran dances Hyderabad victory against CSK

SRH vs CSK: चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद ने 10 रनों से जीत दर्ज कर ली. इस दौरान एसआरएच की मालकिन काव्या मारन झूम उठीं और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

SRH vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का सफर लगभग आधा खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी फैंस का खूब मनोरंजन हो रहा है. इसी बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बनाए गए 194 रन एक समय लगा रहा था कि पर्याप्त नहीं होंगे. लेकिन कुमार रेड्डी (2 विकेट) और ईशान मलिंगा (3 विकेट) की दमदार गेंदाबाजी के बदौलत टीम ने CSK को 184 रन पर रोक दिया और मुकाबले में 10 रनों से जीत दर्ज कर ली. इसी बीच SRH की मालकिन काव्या मारन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

लास्ट के ओवर में दो विकेट पलटा मैच

वहीं, पिछले मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लेने वाले प्रफुल्ल पटेल इस बार काफी महंगे साबित हुए. हालांकि, उन्होंने अंतिम ओवर में 18 रन का बचाव करते हुए जैमी ओवरटन का विकेट लिया. इसके बाद साकिब हुसैन ने शिवम दुबे को बोल्ड करके मैच का रुख चेन्नई की ओर से मोड़कर एसआरएच की तरफ कर दिया. इस जीत के साथ ही काव्य मारन भी झूमने लगी और उनका रिएक्शन वायरल हो गया.

काव्या के जश्न ने लूटा लोगों का दिल

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जैसे ही हैदराबाद की जीत तय हुई वैसे ही काव्या मारन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. वह पवेलियन में जोर-शोर से झूमने लगीं और उस वक्त उनकी हंसी का कोई ठिकाना नहीं था. साथ ही वह अपनी मुट्ठी बांधकर हवा में लहराने लगी और जोर-जोर चिल्लाने लगी. इस खुशी में उनका वाइल्ड सेलिब्रेशन छिपा हुआ था और जब उन्होंने जश्न मनाना शुरू किया तो उस वक्त लगा कि मानो उन्हें उम्मीद न हो कि यह मैच एसआरएच जीत जाएगी. हालांकि, काव्या एसआरएच के हर एक मैच में रहती हैं और टीम का हौसला भी बढ़ाती रहती हैं. यही वजह है कि टीम की हार और जीत का उनके ऊपर सीधा असर पड़ता है.

अभिषेक की पारी ने दिया टीम को ऑक्सीजन

मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी के लिए एसआरएच को मैदान पर बुलाया. वहीं, अभिषेक की आक्रामक पारी को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि चेन्नई ने टॉस जीतने के बाद गलत फैसला ले लिया है. बल्लेबाज ने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इस मुकाबले में अभिषेक 22 गेंदों में 59 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश दौरे से पहले पाकिस्तान को मिला नया हेड कोच! विश्व विजेता प्लेयर को सौंपी जिम्मेदारी; टीम का भी ऐलान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?