Home Lifestyle घूमने का बहाना और चॉकलेट का ठिकाना, अपनी Travel Bucket List में आज ही एड करें ये खूबसूरत देश

घूमने का बहाना और चॉकलेट का ठिकाना, अपनी Travel Bucket List में आज ही एड करें ये खूबसूरत देश

by Preeti Pal
0 comment
घूमने का बहाना और चॉकलेट का ठिकाना, अपनी Travel Bucket List में आज ही एड करें ये खूबसूरत देश

World Chocolate Day: अगर आप भी चॉकलेट खाने के शौकीन हैं, तो आज आपके लिए ऐसे देशों की लिस्ट लाए हैं, जहां जाकर आपको घूमने के साथ-साथ मीठे का भी मज़ा मिलेगा.

9 February, 2026

आप भी उन लोगों में से हैं जिनका दिन बिना चॉकलेट का एक टुकड़ा खाए पूरा नहीं होता? दरअसल, हर साल 7 जुलाई को दुनिया भर में ‘वर्ल्ड चॉकलेट डे’ मनाया जाता है. वैसे तो हम सभी के लिए चॉकलेट एक मीठी ट्रीट है, जिसे हम खाने के बाद या स्ट्रेस कम करने के लिए खाते हैं. हालांकि, दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां चॉकलेट सिर्फ एक खाने की चीज़ नहीं, बल्कि वहां का कल्चर, हिस्ट्री और प्राइड का हिस्सा है. कहने का मतलब ये है कि, अगर आप अपने चॉकलेट लव को और बढाना चाहते हैं और विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन देशों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां जाकर आपका चॉकलेट एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा.

मैक्सिको

चॉकलेट के इतिहास की जड़ें मैक्सिको में छिपी हैं. यहां हमेशा से कोको को पवित्र माना जाता रहा है. इतना ही नहीं, यहां के लोग अपने देवताओं को चॉकलेट का भोग भी लगाते थे. आज भी यहां चॉकलेट का स्पिरिचुअल महत्व है. वैसे मैक्सिको में आपको चॉकलेट सिर्फ मीठी नहीं मिलेगी. यहां ‘मोले पोब्लानो’ जैसे नमकीन सॉस में चॉकलेट का इस्तेमाल मांस के साथ किया जाता है. सुबह के नाश्ते में ‘चैम्पुराडो’ पीना यहां के ट्रेडिशन का हिस्सा है.

स्विट्जरलैंड

जब बात बेहतरीन चॉकलेट की हो, तो स्विट्जरलैंड का नाम जरूर लिया जाता है. 19वीं सदी में मिल्क चॉकलेट का इनवेंशन यहीं हुआ था. स्विस लोग अपनी चॉकलेट की प्योरिटी के लिए दुनिया भर में फेमस हैं. यहां की गलियों में घूमते हुए आपको ऐसी प्रालिन्स और कॉन्फेक्शन्स मिलेंगी जो आपके मुंह में जाते ही घुल जाएंगी.

यह भी पढ़ेंः किसे कहते हैं दुनिया का Sugar Bowl? आप भी जानें यहां की मिठास और स्ट्रगल की अनकही कहानी

बेल्जियम

बेल्जियम में 2,000 से ज्यादा चॉकलेट बनाने वाले हैं. यहां के लोगों के पास अपनी पसंद की प्रालिन्स और ट्रफल्स के लिए खास दुकानें होती हैं. ब्रुसेल्स के बाजारों में घूमते हुए डार्क चॉकलेट में डूबी हुई ताजी स्ट्रॉबेरी या हॉट चॉकलेट बेल्जियन वैफल्स खाना एक ऐसा एक्सपीरियंस है जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे.

जापान

जापान ने चॉकलेट को एक आर्ट की तरह अपना लिया है. यहां आपको ऐसे फ्लेवर्स मिलेंगे जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. माचा से लेकर सेक और पर्पल शकरकंद तक, यहां की किटकैट के 300 से ज्यादा फ्लेवर्स दुनिया भर में मशहूर हैं. जापानी लोग चॉकलेट के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करने के लिए जाने जाते हैं.

घाना

घाना दुनिया के सबसे बड़े कोको प्रोड्यूसर्स में से एक है. अब यहां के लोकल लोग कोको को सिर्फ एक्सपोर्ट नहीं करते, बल्कि उससे नए-नए प्रोडक्ट्स भी बनाते हैं. घाना में आपको ‘चोको कबाब’ जैसी दिलचस्प डिश भी देखने को मिलेंगी.

फ्रांस

पेरिस के चॉकलेट मेकर्स अपनी चॉकलेट को किसी कीमती जूलरी की तरह तैयार करते हैं. यहां की चॉकलेट में चीनी कम और स्वाद ज्यादा होता है. फ्रांस का हॉट चॉकलेट इतना गाढ़ा और टेस्टी होता है कि इसे पीना अपने आप में एक रॉयल एक्सपीरियंस है.

ब्राजील

ब्राजील के शेफ चॉकलेट का इस्तेमाल कॉकटेल और यहां तक कि नमकीन डिश में भी करते हैं. ‘ब्रिगेडिरोस’ यानी चॉकलेट ट्रफल के बिना यहां का हर जश्न अधूरा रहता है. तो अगली बार जब आप घूमने का प्लान बनाएं, तो अपनी चॉकलेट की क्रेविंग को गाइड बनने दें.

यह भी पढ़ेंः भारत का अपना Chocolate Town, इस खूबसूरत शहर की धुंधली पहाड़ियों में छिपा है स्वाद का असली खजाना

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?