Traditional Saree Style: इस महाशिवरात्रि पर आप रेगुलर ड्रेप नहीं, बल्कि कुछ यूनीक ड्रेप स्टाइल ट्राई करें. यह ड्रेप पुराने स्टाइल के हैं और ओल्ड विंटेज वाइब देते हैं.
10 February, 2026
साड़ी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि एक इमोशन भी है. साड़ी पहनकर लड़की की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. त्योहारों पर साड़ी पहनने आपको कल्चर वाली वाइब मिलती है. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार आने वाला है. महाशिवरात्रि पर साड़ी पहनकर आप अपना त्योहार और खास बना सकती हैं. इस महाशिवरात्रि पर आप रेगुलर ड्रेप नहीं, बल्कि कुछ यूनीक ड्रेप स्टाइल ट्राई करें. यह सभी ड्रेप पुराने स्टाइल के हैं और ओल्ड विंटेज वाली वाइब देते हैं. आप इनमें से कोई एक जरूर ट्राई करना चाहिए.
सीधे पल्लू की साड़ी

यह नॉर्थ इंडिया का पुराना ड्रेप स्टाइल है. इसे सीधे पल्ले की साड़ी कहा जाता है. नई नवेली दुल्हनों के लिए यह साड़ी ड्रेप परफेक्ट है. इसके लिए आपको साड़ी के पल्ले को पीछे से घुमाकर आगे से ले जाने के जगह पीछे से घुमाकर आगे लाना . इसके बाद साड़ी के एक किनारे को कमर पर पिन से सिक्योर कर लेना है. हाथों में मेहंदी और लाल चूड़ियां पहनकर अपने लुक को कम्पलीट करें.
बंगाली स्टाइल ड्रेप

बंगाल का यह साड़ी ड्रेप भी बहुत फेमस है. बंगाली लोग अक्सर व्हाइट और रेड कलर की साड़ी को इस डिजाइन के साथ पहनते हैं. इस महाशिवरात्रि आप भी यह डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए आपको साड़ी के पल्ले को लंबा रखना है. इसके बाद पीछे से साड़ी का एक कोना आगे लेकर आना है. इस लुक के साथ लाल आलता लगाना न भूले.
लहंगा ड्रेप साड़ी

आप चाहे तो अपनी साड़ी के साथ क्रिएटिविटी भी कर सकते हैं. आप अपनी साड़ी को लहंगे के डिजाइन में पहन सकते हैं. इस ड्रेप को सीखने के लिए आपको कई सारे ट्यूटोरियल मिल जाएंगे. इस लुक के साथ बालों में गजरा लगाना न भूलें. इसके अलावा गोल्डन झुमके और चूड़ियों के साथ लुक को कम्पलीट करें.
साउथ इंडियन साड़ी ड्रेप

बिना ज्यादा एफर्ट किए भी आप अपने साड़ी लुक को स्पेशल बना सकती हैं. बस आपको साइथ इंडियन डिजाइन की साड़ी पहननी है और उसके साथ अपनी ज्वेलरी को स्टेटमेंट बनाना है.इस लुक के साथ आप लाइट मेकअप करें. साथ ही कमरबंध, हार और गजरे के साथ लुक को कम्पलीट करें. इन यूनीक ड्रेप स्टाइल की सभी तारीफ करेंगे.
यह भी पढ़ें- घूमने का बहाना और चॉकलेट का ठिकाना, अपनी Travel Bucket List में आज ही एड करें ये खूबसूरत देश
