Home Latest News & Updates Ranveer Singh को मिली धमकी, Dhurandhar स्टार की सिक्योरिटी हुई टाइट; मुंबई पुलिस ने संभाला मोर्चा

Ranveer Singh को मिली धमकी, Dhurandhar स्टार की सिक्योरिटी हुई टाइट; मुंबई पुलिस ने संभाला मोर्चा

by Preeti Pal
0 comment
Ranveer Singh को मिली धमकी, Dhurandhar स्टार की सिक्योरिटी हुई टाइट; मुंबई पुलिस ने संभाला मोर्चा

Ranveer Singh Receives Threat: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह मुश्किल में हैं. दरअसल, ‘धुरंधर’ स्टार को कुछ हमलावरों ने धमकी दी है. आप भी जानें क्या है पूरा मामला.

11 February, 2026

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह इन दिनों मुश्किल में हैं. अपनी कमाल की एक्टिंग और स्टाइल के लिए फेमस रणवीर को कुछ अज्ञात हमलावरों ने व्हाट्सएप पर धमकी दी है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक्टर को एक वॉयस नोट के जरिए डराने की कोशिश की गई, जिसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस से कॉन्टेक्ट किया. फिलहाल रणवीर सिंह की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए एक्टर के घर के बाहर कड़ा पहरा कर दिया गया है.

Dhurandhar
Dhurandhar

बढ़ाई गई सिक्योरिटी

अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस का जश्न मना रहे रणवीर को कुछ बदमाशों ने व्हाट्सएप पर एक वॉयस नोट के जरिए करोड़ों रुपये की डिमांड की और धमकी दी है. इस खबर के आते ही मायानगरी मुंबई में खलबली मच गई है. वहीं, मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम कर दिए हैं. पुलिस के मुताबिक, रणवीर सिंह को एक वॉयस नोट आया जिसमें उनसे भारी भरकम रकम की मांग की गई है. इस धमकी भरे मैसेज के मिलते ही रणवीर ने बिना देरी किए पुलिस से बात की. इसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तुरंत इस केस की कमान संभाल ली है और उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है जिससे ये वॉयस नोट भेजा गया था.

यह भी पढ़ेंःढाई किलो का हाथ और संतोषी का साथ, 30 साल बाद लौटेगी घातक जोड़ी; कुछ ऐसी है Lahore 1947 की स्टोरी

Dhurandhar
Dhurandhar

बिश्नोई गैंग पर शक

इस पूरे मामले के पीछे पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ लग रहा है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि रणवीर सिंह को ये धमकी रंगदारी वसूलने के मकसद से दी गई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि ये गैंग पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों को निशाना बना रहा है. रणवीर सिंह से पहले सलमान खान और हाल ही में फेमस फिल्म मेकर रोहित शेट्टी को भी इसी तरह के खतरों का सामना करना पड़ा है.

dhurandhar
dhurandhar

एक्टिव मोड में पुलिस

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सेंटर मुंबई में उस हाउसिंग सोसाइटी में हथियारों से लैस जवानों की तैनाती कर दी है जहां रणवीर रहते हैं. हालांकि, हैवी सिक्योरिटी की वजह से सोसाइटी के बाकी लोगों को थोड़ी परेशानी भी हो रही है. सोसाइटी की मैनेजमेंट कमिटी ने पुलिस को लेटर लिखकर चिंता जताई है कि कॉमन एरिया जैसे लॉबी, जिम और बच्चों के खेलने की जगह पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी से लोग डरे हुए हैं. फिलहाल, पुलिस ये सुनिश्चित करने में जुटी है कि रणवीर सिंह पूरी तरह सेफ रहें और जल्द से जल्द इस धमकी के पीछे के मास्टरमाइंड को पकड़ा जा सके.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः जेल में बंद Rajpal Yadav के लिए फरिश्ता बने Sonu Sood, मदद के लिए पूरे बॉलीवुड से लगाई गुहार!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?