Home मनोरंजन ढाई किलो का हाथ और संतोषी का साथ, 30 साल बाद लौटेगी घातक जोड़ी; कुछ ऐसी है Lahore 1947 की स्टोरी

ढाई किलो का हाथ और संतोषी का साथ, 30 साल बाद लौटेगी घातक जोड़ी; कुछ ऐसी है Lahore 1947 की स्टोरी

by Preeti Pal
0 comment
ढाई किलो का हाथ और संतोषी का साथ, 30 साल बाद लौटेगी घातक जोड़ी; कुछ ऐसी है Lahore 1947 की स्टोरी

Lahore 1947: राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी बॉलीवुड में काफी हिट है. अब ये कमाल जोड़ी 30 साल बाद एक बार फिर बिग स्क्रीन पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है.

10 February, 2026

बॉलीवुड में जब भी कड़क डायलॉग्स, रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन और इंसाफ की लड़ाई वाली फिल्मों की बात होती है, तो दो नाम टॉप पर आते हैं. पहला सनी देओल और दूसरा है डायरेक्टर राजकुमार संतोषी. अब 30 साल के लंबे इंतज़ार के बाद दोनों की ब्लॉकबस्टर जोड़ी फिल्म ‘लाहौर 1947’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. ये फिल्म इस साल इंडिपेंडेंस वीक पर यानी 13 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म की सबसे खास बात सिर्फ सनी देओल और राजकुमार संतोषी का साथ आना ही नहीं है, बल्कि इसका प्रोडक्शन खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान कर रहे हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस में बनने वाली इस फिल्म में सनी देओल के साथ डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा और शबाना आजमी भी लीड रोल में होंगी.

ब्लॉकबस्टर जोड़ी

वैसे, 1990 के दशक में सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को एक नया ‘एंग्री यंग मैन’ दिया था. इनकी शुरुआत साल 1990 में फिल्म ‘घायल’ से हुई थी, जिसने नेशनल अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी. इसके बाद साल 1993 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म ‘दामिनी’ से दोनों की जोड़ी और हिट हो गई. इसी फिल्म ने सनी देओल को ‘ढाई किलो का हाथ’ और ‘तारीख पर तारीख’ जैसे अमर डायलॉग्स दिए. इसके लिए सनी देओल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. फिर साल 1996 में ‘घातक’ के साथ सनी और संतोषी ने हिट्स की हैट्रिक पूरी की.

यह भी पढ़ेंः अपनी वॉचलिस्ट को करें अपडेट, Netflix और Prime Video पर इस हफ्ते आ रही हैं ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज

30 साल का इंतज़ार

‘घातक’ के बाद न जाने किसकी नजर लगी कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने एक-दूसरे से दूरी बना ली. प्रोफेशनल रीज़न्स और कुछ अफवाहों की वजह से दोनों ने फिर साथ काम नहीं किया. अब पूरे 30 साल बाद, ये हिट जोड़ी फिर से इतिहास रचने की तैयारी में है. उनकी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ सिर्फ एक पीरियड ड्रामा नहीं है, बल्कि ये इस जोड़ी के लिए एक अग्निपरीक्षा भी है. इस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार इसलिए है क्योंकि इसमें सनी देओल की पावर, राजकुमार संतोषी का डायरेक्शन और आमिर खान का प्रोडक्शन एक साथ आ रहा है. ये पार्टिशन के टाइम की एक इमोशनल कहानी है, जो फेमस प्ले ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नई’ पर बेस्ड है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः Mirzapur का भौकाल अब बड़े पर्दे पर, जानें कालीन भैया और गुड्डू पंडित की फिल्म से जुड़ी हर चटपटी बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?