Home Latest News & Updates कैफे की आड़ में देह व्यापार, राहुल बनकर कमरुद्दीन फंसाता था लड़कियां, लखनऊ में बड़े रैकेट का भंडाफोड़

कैफे की आड़ में देह व्यापार, राहुल बनकर कमरुद्दीन फंसाता था लड़कियां, लखनऊ में बड़े रैकेट का भंडाफोड़

by Neha Singh
0 comment
Brown Girl Cafe Exposed

Brown Girl Cafe Exposed: लखनऊ के गोमतीनगर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. ब्राउन गर्ल कैफे में लड़कियों को फंसाकर उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था. पढ़ें पूरा मामला.

12 February, 2026

लखनऊ के गोमतीनगर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. यहां भोली लड़कियों को कैफे में नौकरी देने का झांसा देकर उनसे देह व्यापरा करवाया जा रहा था. इस अपराध का अंजाम को अंजाम दे रहा था राहुल उर्फ कमरुद्दीन. यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति पर लगे आरोपों तक सीमित नहीं है, बल्कि कथित तौर पर एक ऐसे संगठित नेटवर्क की परतें खोलता है, जहां पहचान बदली गई, भरोसा जीता गया और फिर युवतियों को शोषण के दलदल में धकेल दिया गया. माथे पर तिलक, कुर्ते पर महाकाल लिखा हुआ युवक पहली नजर में खुद को “राहुल” बताता था, लेकिन जांच में उसका नाम कमरुद्दीन सामने आया है. आरोप है कि नौकरी, मॉडलिंग और बेहतर जिंदगी का झांसा देकर देश के अलग-अलग जिलों से युवतियों को लखनऊ बुलाया गया और फिर Brown Girl Cafe और उससे जुड़े स्पा सेंटर की आड़ में नशा, धमकी और ब्लैकमेलिंग के जरिए कथित देह शोषण नेटवर्क चलाया गया. मामला गोमती नगर थाने तक पहुंच चुका है, जहां गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था कमरुद्दीन

जानकारी के मुताबिक आरोपी राहुल उर्फ कमरुद्दीन पहले युवतियों से दोस्ती करता था. उन्हें नौकरी, मॉडलिंग और अच्छी कमाई का सपना दिखाया जाता था. इसके बाद अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, दिल्ली और बिहार जैसे इलाकों से युवतियों को लखनऊ बुलाता था. आरोप है कि लखनऊ पहुंचते ही उन्हें Brown Girl Cafe और उससे जुड़े स्पा सेंटर में ले जाया जाता था, जहां कथित तौर पर शोषण की शुरुआत होती थी. NGO दहेज पर प्रहार सोशल ट्रस्ट की संचालिका रिशा तुफैल का कहना है कि युवतियों को कोल्ड ड्रिंक और अन्य पेय पदार्थों में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में पहुंचाया जाता था. इसी दौरान उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाते थे और बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जाता था . आरोप है कि एक ही दिन में कई-कई बार उनका शोषण किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी. NGO का दावा है कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था ताकि कोई बाहर जाकर सच्चाई न बता सके.

kamruddin

100 से ज्यादा लड़कियों के शिकार बनने की आशंका

NGO ने यह भी बताया कि जिस कैफे और स्पा सेंटर को इस कथित नेटवर्क का मुख्य केंद्र बताया जा रहा है, वहां कुछ ऐसे लोगों की तस्वीरें लगी थीं जिनका आपराधिक इतिहास सामने आ चुका है. आरोप है कि आरोपी ने धार्मिक प्रतीकों, तिलक और वेशभूषा का इस्तेमाल अपनी पहचान छिपाने के लिए किया ताकि किसी को उस पर शक न हो. NGO का दावा है कि इस नेटवर्क के दायरे में सौ से ज्यादा युवतियां हो सकती हैं. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद हमारे संवाददाता भरत सेठी गोमती नगर स्थित Brown Girl Cafe पहुंचे. लेकिन जब लाइव टाइम्स की टीम वहां पहुंची, तो कैफे पर ताला लगा हुआ था. न तो कोई कर्मचारी मौजूद था और न ही कोई संचालक सामने आया, जिससे पूरे मामले को लेकर सवाल और गहरे हो गए.

पीड़िताओं ने सुनाई दर्दनाक कहानी

इस पूरे मामले में अब दो पीड़िताएं भी सामने आई हैं, जिनकी आपबीती सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. पीड़िताओं का आरोप है कि उन्हें नौकरी और बेहतर भविष्य का झांसा देकर लखनऊ बुलाया गया, लेकिन यहां पहुंचते ही उनकी जिंदगी एक बुरे सपने में बदल गई. पीड़िताओं का कहना है कि उन्हें कैफे और फिर मसाज पार्लर में भेजा गया, जहां उनके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. एक पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और उसके परिवार वालों ने दिल्ली में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस उसकी तलाश भी कर रही थी, लेकिन इस बीच कथित तौर पर आरोपी उसे पहले अजमेर ले गया और फिर वहां से लखनऊ लाया गया. पीड़िता का आरोप है कि लखनऊ में उसे एक बंद कमरे में रखा गया, जहां डर और धमकी के माहौल में उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जबरन कहा गया कि अब उसे काउंटर पर बैठना होगा और इसके बाद उसे कथित तौर पर देह व्यापार में धकेल दिया गया.

एक पीड़िता ने बताया कि वह परीक्षा की तैयारी करने के लिए लखनऊ आई थी. वह पार्ट टाइम जॉब की तलाश कर रही थी. इस दौरान उसकी मुलाकात राहुल से हुई. धीरे ने दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी. राहुल उर्फ कमरूद्दीन ने उसे अपने साथी कमर हयात इदरीसी से मिलवाया. दोनों ने लड़की को कैफे में काम दिलवाने का वादा किया. एक दिन राहुल ने कमरे पर बुलाकर बीयर पिलाई. इसके बाद नशे की हालत में उसने लड़की की अश्ली वीडियो बनाई और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

prostitution

वीडियो और फोटो की जांच

पीड़िताओं का कहना है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी और उनके पास भागने या किसी से मदद मांगने का कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया. इसी बीच एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें कमरुद्दीन उर्फ राहुल कथित तौर पर एक युवति को नशे की हालत में रखकर उसके साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है. इस वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. इसके साथ ही एक फोटो भी जिसमें एक नाबालिग लड़की नजर आ रही है, जिसकी उम्र करीब 13 साल बताई जा रही है. पुलिस इसकी सत्यता की जांच में जुटी है. अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो मामला और भी गंभीर हो जाता है.

हिंदू संगठनों में आक्रोश

पूरे मामले पर अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने लाइव टाइम्स की टीम से बातचीत में गंभीर आरोप लगाए. शिशिर चतुर्वेदी का कहना है कि यह मामला किसी एक कैफे तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संगठित रैकेट की ओर इशारा करता है जो युवतियों को शिकार बना रहा है शिशिर चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि इस कथित रैकेट में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जाता है. पहले उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं, मदद और सहारे का भरोसा दिलाया जाता है और फिर नौकरी, मॉडलिंग या काम के नाम पर उन्हें फंसा लियाऊ जाता है. इसके बाद कथित तौर पर उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता है.

छांगुर बाबा से कनेक्शन का शक

शिशिर चतुर्वेदी ने यह भी दावा किया कि इस कथित नेटवर्क के तार बाराबंकी के झींगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन से भी जुड़े हो सकते हैं. उनका कहना है कि छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन का नाम पहले भी विवादों और गंभीर मामलों में सामने आ चुका है और अब इस पूरे प्रकरण में उसकी भूमिका की गहन जांच होनी चाहिए. शिशिर चतुर्वेदी ने लाइव टाइम्स से बातचीत में आरोप लगाया कि इस तरह के मामलों में युवतियों को सुनियोजित तरीके से शिकार बनाया जाता है. उनका कहना है कि पहले नौकरी, मदद और सहारे का भरोसा दिलाया जाता है और बाद में दबाव, डर और ब्लैकमेलिंग के जरिए कथित तौर पर कुछ युवतियों को धर्मांतरण की ओर धकेलने की कोशिश भी की जाती है. शिशिर चतुर्वेदी ने दावा किया कि विशेष रूप से जरूरतमंद हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाया जाता है, जिसकी गहन और निष्पक्ष जांच जरूरी है. शिशिर चतुर्वेदी ने गोमती नगर पुलिस पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि NGO और सामाजिक संगठनों को लगातार तीन दिनों तक थाने के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. हालांकि अब उन्होंने मांग की है कि पुलिस बिना किसी दबाव के पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे.

brown girl cafe

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दर्ज इस मामले में पुलिस ने राहुल उर्फ आधार कार्ड पर अंकित एम.डी. कमरू जमाल और कमर हयात इदरौसी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपियों पर धारा 75(2) के तहत केस दर्ज किया है, जो महिला के साथ शारीरिक या मानसिक रूप से गंभीर यौन उत्पीड़न और शोषण से जुड़ी धारा है. इसके अलावा धारा 77 लगाई गई है, जो महिला की गरिमा, सम्मान और मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य से संबंधित है. मामले में पुलिस ने धारा 351(2) भी जोड़ी है, जो आपराधिक धमकी, दबाव बनाकर डराने या किसी कार्य के लिए मजबूर करने जैसे अपराध को दर्शाती है. वहीं धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी, छलपूर्वक विश्वास में लेकर अपराध करने का आरोप भी FIR में शामिल किया गया है. फिलहाल गोमतीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन और निष्पक्ष जांच की जा रही है.

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अगर और तथ्य या साक्ष्य सामने आते हैं तो धाराओं में बढ़ोतरी और आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. फिलहाल जांच जारी है और पुलिस की कार्रवाई के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह मामला सिर्फ एक कैफे तक सीमित है या इसके तार दूसरे शहरों और राज्यों तक फैले हुए हैं. लेकिन NGO द्वारा 17 युवतियों के रेस्क्यू का दावा राजधानी में एक बड़े और गंभीर सवाल को जरूर खड़ा करता है. राजधानी लखनऊ से लाइव टाइम्स के लिए भरत सेठी की रिपोर्ट.

यह भी पढ़ें- कोर्ट ने असम CM के खिलाफ ‘झूठे बयानों को रोका’, कांग्रेस पर किया 500 करोड़ रु. का मानहानि केस

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?