Home Lifestyle त्योहारों पर चढ़ा चोगा स्टाइल का खुमार, Kareena से Alia तक, क्यों हर हसीना की पहली पसंद बना ये शाही लिबास?

त्योहारों पर चढ़ा चोगा स्टाइल का खुमार, Kareena से Alia तक, क्यों हर हसीना की पहली पसंद बना ये शाही लिबास?

by Preeti Pal
0 comment
त्योहारों पर चढ़ा चोगा स्टाइल का खुमार, Kareena से Alia तक, क्यों हर हसीना की पहली पसंद बना ये शाही लिबास?

choga salwar suit: इन दिनों चोगा स्टाइल सलवार सूट बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ की पहली पसंद बन गए हैं. आखिर क्यों ये नया स्टाइल लड़कियों को इतना पसंद आ रहा है. आप भी जानें.

12 February, 2026

फैशन की दुनिया में ट्रेंड्स कभी ढोल-नगाड़ों के साथ नहीं आते, बल्कि कुछ स्टाइल इतनी खामोशी से दस्तक देते हैं कि वो देखते ही देखते वॉर्डरोब का हिस्सा बन जाते हैं. इस साल के फेस्टिव सीजन में चोगा सलवार सूट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. जब बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ब्लू कलर के चोगा स्टाइल सूट में नजर आईं, तो ये सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि एक नए फैशन एरा की शुरुआत थी.

सबकी पसंद बना चोगा

आज के टाइम में लड़कियां सिर्फ सुंदर कपड़े नहीं चाहतीं, बल्कि वो ऐसे आउटफिट्स चाहती हैं जिनमें वो खुलकर सांस ले सकें और आसानी से चल-फिर सकें. चोगा कुर्ता अपनी ढीले-ढाले पैटर्न घेरदार होने की वजह से काफी कंफर्टेबल और स्टाइल दिखता है. ये बॉडी पर हैवी नहीं लगता, लेकिन दिखने में उतनी ही रॉयल फीलिंग देता है जितना कि एक हैवी अनारकली या लहंगा.
वैसे भी, नए साल का लग्जरी फैशन अब दिखावे से ज्यादा सादगी और कंफर्ट की तरफ मुड़ गया है. चोगा स्टाइल उसी कंफर्ट का सिंबल है. यानी ये ट्रेडिशन और मॉर्डन स्टाइल का बढ़िया कॉम्बो है.

यह भी पढ़ेंः शादी की शॉपिंग से पहले एक नजर इधर, Bollywood की इन दुल्हनों ने सेट किए हैं हाई फैशन स्टैंडर्ड्स!

नया अवतार

आज-कल के बड़े डिजाइनर्स ने चोगा को एक मॉडर्न ट्विस्ट दिया है. अनीता डोंगरे ने सिल्क चंदेरी के चोगा सूट्स के जरिए कारीगरी और लाइटवेट पैटर्न में पेश किया है. इस तरह के कुर्ता सेट उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो क्लासिक लुक पसंद करती हैं.

सेलिब्रिटीज़ की पसंद

बी टाउन सेलेब्रिटीज ने चोगा स्टाइल को घर-घर में मशहूर करने में बड़ा रोल निभाया है. आलिया भट्ट अक्सर चंदेरी और सिल्क के हल्के फ्लोई कुर्ता सेट्स में नजर आती हैं. सोनम कपूर आहूजा ने इस वॉल्यूमिनस लुक को हाई फैशन का हिस्सा बनाया है. आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी और दीया मिर्जा ने भी फेस्टिव मौकों पर कंफर्टेबल चोगा सेट्स को चुनकर ये साबित कर दिया है कि अब फैशन का मतलब सिर्फ टाइट फिटिंग कपड़े नहीं हैं.

स्टाइलिंग का मैज़िक

चोगा की खूबसूरती उसके फैब्रिक पर काफी हद तक डिपेंड करती है. डे फंक्शन के लिए सिल्क या चंदेरी के प्रिंटेड चोगा सूट बेहतरीन लगते हैं. वहीं, रात की शादियों के लिए वेलवेट के चोगा सूट रॉयल लुक देते हैं. चोगा स्टाइल सूटों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इन्हें बहुत ज्यादा सजाने की जरूरत नहीं होती. बड़े स्टेटमेंट झुमके, लाइट मेकअप और जूतियां इस सूट के साथ काफी है.

यह भी पढ़ेंः Pakistani पासा जूलरी के लेटेस्ट डिजाइन्स जो आपको देंगे असली रॉयल Bridal Look

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?