Home Latest News & Updates ‘वर्ल्ड कप सिर्फ खेलना ही नहीं…’ T20 विश्व कप के बीच रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान; युवाओं को दिया ये मैसेज

‘वर्ल्ड कप सिर्फ खेलना ही नहीं…’ T20 विश्व कप के बीच रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान; युवाओं को दिया ये मैसेज

by Sachin Kumar
0 comment

T20 World Cup 2026 : टी-20 विश्व कप का आगाज हो गया है और इस टूर्नामेंट की शुरुआत भारतीय टीम ने जीत के साथ की है. इसी बीच रोहित शर्मा का बयान सामने आया है जो सुर्खियों बना हुआ है.

T20 World Cup 2026 : भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे T20 विश्व कप फैंस को काफी आकर्षित कर रहा है. इसके बाद साल 2027 में विश्व कप खेला जाना है जिसको लेकर भी भागीदारी करने वाले टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. वही, रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2024 में टी-20 विश्व कप का खिताब और इसके बाद साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को भारतीय टीम ने अपने नाम की थी. अब उनका सपना है कि विश्व कप 2027 की ट्रॉफी पर टीम इंडिया अपना कब्जा जमाए.

वहीं, रोहित शर्मा अभी एकदिवसीय टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में अब वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने की अटकलें भी तेज हो गई हैं और इसी बीच उनका सपना है कि भारतीय टीम 2027 का विश्व कप जरूर जीतें. इसी बीच उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है जिसमें संकेत दिख रहे हैं कि वह विश्व कप का खिताब जीतने के लिए कितने बेताब हैं.

मैं देश के लिए विश्व कप जीतना चाहता हूं

इस समय रोहित शर्मा टी-20 विश्व कप के एंबेसडर बनाए गए हैं. इसी बीच उनसे जब आईसीसी इवेंट को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने विस्तार से उनके जवाब दिए. रोहित शर्मा ने कहा कि मैं अपने देश के लिए विश्व कप जीतना चाहूंगा और यह मेरे लिए हमेशा से ही एक सपना रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं और उसके वक्त न ही इस देश टी-20 होता और न ही IPL हुआ करता था. यह उस समय क्रिकेट का इतना बड़ा टूर्नामेंट हुआ करता था जिसका हम बेसब्री से इंतजार करते थे. साथ ही यह भी दुआ मनाते थे कि इस बार विश्व कप टीम इंडिया ही जीतकर लेकर आए.

मेरा सपना ट्रॉफी जीतने का है : रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने कहा कि एक क्रिकेटर के लिए एक ट्रॉफी काफी महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने आगे कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि मुझे ट्रॉफी जीतनी है और यही वजह है कि मैं उसे जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा. वहीं, टी-20 विश्व कप खत्म होने के बाद भारतीय टीम का अगला टारगेट एकदिवसीय विश्व कप होगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय टीम से खेलेंगे. बता दें कि रोहित शर्मा का भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार का खेल देखने को न मिला हो लेकिन उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी.

इसके अलावा रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के अलावा अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं. अब उसका असर धीरे-धीरे मैदान पर भी देखने को मिल रहा है. आपको बताते चलें कि भारतीय टीम को अपनी अगली एकदिवसीय सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है. इस दौरान खास बात यह रही कि मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा नजर आएंगे. ये वह दो खिलाड़ी हैं जिनका मैदान पर ही खड़ा रहना तहलका मचा देना है. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतने शानदार क्रिकेटर हैं कि उन्होंने इस फॉर्मेट में तीन पर 200 का आंकड़ा पार किया है और इसके अलावा दुनिया में ही उनका सर्वोच्च स्कोर हैं जिसका अभी तक रिकॉर्ड नहीं टूटा है.

यह भी पढ़ें- पर्वतारोही ज्योति शर्मा ने रचा इतिहास: मात्र 67 घंटों में फतह किया माउंट किलिमंजारो, शिखर पर फहराया तिरंगा

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?