Valentines Day Jewellery: फरवरी का महीना और खास बनाना है, तो इस वैलेंटाइन डे पर खुद को पैंपर करने के लिए खास तोहफा खरीदें.
13 February, 2026
फरवरी का महीना आते ही चारों तरफ लाल गुलाब और शाइनी जूलरी की बहार आ जाती है. हर तरफ प्यार का शोर होता है, लेकिन इस प्यार पर सिर्फ कपल्स का ही हक क्यों हो? इतिहास गवाह है कि आठवीं शताब्दी में जब वैलेंटाइन डे की शुरुआत हुई थी, तब इसका रोमांस से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं था. ये तो संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाने वाला एक सिंपल दिन था. फिर 14वीं और 15वीं सदी के आसपास जाकर इस दिन ने रोमांटिक मोड़ लिया और 18वीं सदी तक आते-आते ग्रीटिंग कार्ड और फूलों के बाजार ने इसे वो रूप दे दिया जिसे हम आज जानते हैं. आज ये दिन प्यार के साथ-साथ मार्केटिंग का भी बड़ा जरिया बन चुका है.

खुद को करें खुश
अगर दुनिया भर के कपल्स अपनी मोहब्बत को इंस्टाग्राम पर रिबन और तोहफों के साथ डिस्प्ले कर रहे हैं, तो आप पीछे क्यों रहें? वैसे भी, प्यार को किसी ऑडियन्स की जरूरत नहीं होती. ऐसे में खुद से किया गया प्यार सबसे सच्चा होता है. यानी इस साल अपना रिलेशनशिप स्टेटस भूल जाइए और खुद को पैंपर कीजिए. चॉकलेट खुद ऑर्डर करें, फूल खुद मंगाएं और हां, उन गहनों पर भी थोड़ा पैसा खर्च करें जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाता है. यही वजह है कि आज हम भी आपके लिए कुछ बेहतरीन जूलरी ऑप्शन्स लाए हैं, जिन्हें आप खुद को गिफ्ट कर सकती हैं.

सिर्फ आपके लिए
अगर आप थोड़ी इमोशनल और रोमांटिक हैं, तो हार्ट शेप्ड वाली जूलरी आपके लिए बेस्ट हैं. ये पहनने में बहुत क्यूट लगते हैं और आपको हर पल याद दिलाते हैं कि आपका दिल सबसे पहले आपके लिए धड़कता है.
यह भी पढ़ेंःत्योहारों पर चढ़ा चोगा स्टाइल का खुमार, Kareena से Alia तक, क्यों हर हसीना की पहली पसंद बना ये शाही लिबास?

कलर्स का जादू
अगर आपको सिंपल चीज़े पसंद नहीं हैं और आप अपनी लाइफ में थोड़ा ड्रामा और फन चाहती हैं, तो ब्राइट और कलरफुल स्टोन वाले गहने चुनें. ये आपके सिंपल से आउटफिट में भी जान फूंक देंगे.

गोल्ड की चमक
अगर आप ऐसी चीज चाहती हैं जो हर दिन पहनी जा सके, तो गोल्ड जूलरी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. सोने की चमक कभी फीकी नहीं पड़ती और ये आपके डेली लुक को एक रॉयल टच भी देती है.

हीरे हैं सदा के लिए
किसी ने सच ही कहा है कि हीरा लड़कियों का सबसे अच्छा दोस्त होता है. लेकिन इसके लिए किसी खास मौके या सगाई का इंतजार क्यों करना? अगर आज आपका मन है, तो वो डायमंड रिंग या पेंडेंट खरीद लीजिए.
यह भी पढ़ेंःPakistani पासा जूलरी के लेटेस्ट डिजाइन्स जो आपको देंगे असली रॉयल Bridal Look
