Home Lifestyle कुर्ती पुरानी हो या नई, इन 6 ट्रेंडी Salwar Trousers Design के साथ दिखेगा सूट में आपका जलवा

कुर्ती पुरानी हो या नई, इन 6 ट्रेंडी Salwar Trousers Design के साथ दिखेगा सूट में आपका जलवा

by Preeti Pal
0 comment
कुर्ती पुरानी हो या नई, इन 6 ट्रेंडी Salwar Trousers Design के साथ दिखेगा सूट में आपका जलवा

Salwar Trousers Design: अगर आप भी कुर्ती के साथ एक ही स्टाइल के बॉटम पहन-पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो आज आपके लिए ट्रेंडी और बिल्कुल लेटेस्ट स्टाइल के बॉटम वियर लेकर आए हैं.

28 March, 2026

आजकल फैशन की दुनिया में मिक्स एंड मैच का ट्रेंड चल रहा है. एक ही कुर्ती को अगर आप अलग-अलग बॉटम वियर के साथ पेयर करें, तो हर बार एक नया और फ्रेश लुक तैयार हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपनी बोरिंग लेगिंग्स से थक चुकी हैं, तो हम आपके लिए 6 ऐसे ट्रेंडी सलवार और ट्राउजर डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो आपकी हर कुर्ती के साथ कमाल लगेंगेय

अफगानी सलवार

अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो अफगानी सलवार इन दिनों टॉप ट्रेंड में है. इसके नीचे की तरफ हल्की प्लेट्स और एक चौड़ा बॉर्डर होता है जो इसे रेगुलर सलवार से अलग बनाता है. रॉयल और कंफर्टेबल वाइब्स के लिए आप इस तरह के बॉटम को जरूर ट्राई करें.

स्ट्रेट फिट ट्राउजर

सिंपल और एलिगेंट दिखने के लिए स्ट्रेट फिट ट्राउजर से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. ये ऊपर से नीचे तक एक जैसा ही दिखता है. इससे आपकी लंबाई भी थोड़ी ज्यादा नजर आती है. प्रोफेशनल लुक के लिए आप इसे आप लॉन्ग ए-लाइन कुर्ती या ऑफिस वियर स्ट्रेट कुर्ती के साथ पहन सकती हैं.

यह भी पढ़ेंःBold और Baddie लुक चाहिए तो Dhurandhar की उल्फत से लें साड़ी इंस्पिरेशन, देखें लेटेस्ट डिजाइन

पाकिस्तानी सिगरेट पैंट्स

पाकिस्तानी सिगरेट पैंट्स की खासियत इनकी फिटिंग और नीचे की तरफ किया गया बारीक काम है. ये एंकल लेंथ होती हैं और पैरों को एक बहुत ही सुंदर शेप देती हैं. अगर आपकी कुर्ती हैवी वर्क वाली है, तो सिगरेट पैंट्स आपके लुक को और भी ज्यादा निखार देती हैं.

धोती स्टाइल सलवार

अगर आप अपनी कुर्ती को थोड़ा मॉडर्न और फ्यूजन टच देना चाहती हैं, तो धोती सलवार सबसे बेस्ट है. इसमें कई सारी लेयर्स होती हैं जो चलते टाइम काफी ग्रेसफुल लुक देती है. इसे शॉर्ट कुर्ती या पेपलम टॉप के साथ भी आसानी से पेयर किया जा सकता है.

स्कर्ट प्लाजो

प्लाजो का फैशन कभी पुराना नहीं होता, लेकिन इस सीजन स्कर्ट प्लाजो काफी ज्यादा डिमांड में है. इसका घेरा इतना ज्यादा होता है कि ये दूर से देखने में स्कर्ट जैसा फील देता है. गर्मियों के मौसम के लिए ये सबसे कंफर्टेबल ऑप्शन है.

ट्यूलिप पैंट्स

इस बॉटम का डिजाइन ट्यूलिप के फूल की पंखुड़ियों जैसा होता है, जो आगे से क्रॉस ओवर स्टाइल में होता है. अगर आप अपनी कुर्ती के साथ कुछ ग्लैमरस ट्राई करना चाहती हैं, तो ट्यूलिप पैंट्स एक अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ेंः होने वाली दुल्हनें ध्यान दें! अब लहंगा हुआ पुराना, Engagement और Reception Party में पहनें ये डिजाइर गाउन ड्रेसस

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?