Bihar News : बिहार विधानसभा में आरजेडी विधायक तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर हंगामा मच गया है. LJP-RV के विधायकों ने कहा कि इस पर तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए.
Bihar News : बिहार में बेचारा शब्द को लेकर राजनीतिक गरमा गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक विधायक की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP-RV) के विधायकों ने विरोध किया. साथ ही उन्होंने सदन के बाहर जोरदार हंगामा भी किया और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से माफी मांग की. RJD के बोधगया MLA कुमार सर्वजीत ने पिछले हफ्ते रामविलास पासवान को उनके राजनीतिक सफर के संदर्भ में बेचारा बताया था. सर्वजीत ने तब स्पीकर से बिहार की राजनीति में उनके योगदान को उजागर करने के लिए पटना के एक प्रमुख चौराहे पर पासवान की मूर्ति लगाने का भी आग्रह किया था.
माफी मांगे तेजस्वी यादव
विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि हम मांग करते हैं कि तेजस्वी यादव इस टिप्पणी के लिए सदन में सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. उन्होंने कहा कि RJD के विधायक ने एक महान व्यक्ति का अपमान किया है, जिनका 50 साल का बेदाग राजनीतिक करियर रहा था. रामविलास पासवान ने 6 प्रधानंमत्रियों के साथ काम किया था. जब उनसे पूछा गया कि सर्वजीत ने बिहार में रामविलास पासवान की मूर्ति लगाने की भी मांग की है, तो तिवारी ने कहा कि उन्हें गिरगिट की तरह रंग बदलना बंद करना चाहिए. उन्हें सबसे पहले महान नेता के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए. इसके बाद हम उनकी प्रतिमा लगाने के बारे में जरूर सोचेंगे.
राजू तिवारी उनकी मांग नहीं पचा पा रहे
दूसरी तरफ सर्वजीत ने आरोप लगाया कि तिवारी पासवान की मूर्ति लगाने की उनकी मांग को पचा नहीं पा रहे हैं, जिन्हें उन्होंने दलित आइकॉन कहा है. सर्वजीत ने यह भी दावा किया कि राजू तिवारी इस बात को कतई नहीं पचा पा रहे हैं कि एक ऐसे आइकॉन की मूर्ति लगाने की मांग उठाई गई है, जो बिहार में दलितों के लिए मसीहा रहे हैं और जिन्होंने सभी जातियों और धर्मों के गरीब लोगों के लिए काम किया है. माफी के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजू तिवारी को रामविलास पासवान की मूर्ति लगाने की मांग पर उन्हें झुकाने के लिए सात जन्म लेने पड़ेंगे.
सर्वजीत ने माफी मांगने वाले सवाल पर कहा कि राजू तिवारी को पासवान की मूर्ति लगाने की मांग पर उन्हें झुकने के लिए सात जन्म लेने पड़ेंगे. आपको बताते चलें कि बेचारे वाले बयान पर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एलजेपी के विधायक लगातार तेजस्वी यादव से माफी मांगने की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में सदन के अंदर राजू तिवारी ने शून्यकाल के दौरान तेजस्वी यादव से सदन में आकर माफी मांगने की मांग की.
यह भी पढ़ें- अब कैंपस में नहीं दिखेंगे आंदोलन: DU प्रशासन ने प्रदर्शनों पर लगाई रोक, सुरक्षा और शांति का हवाला
News Source: Press Trust of India (PTI)
